|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्दि के खिलाफ कांग्रेस का राजधानी में प्रदर्शन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से निकाला गया जुलूस

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Congress agitation in capital Lucknow over price increase in petroliuam products
Publised on : 2020:06:24     Time 21:45              Last  Update on  : 2020:06:24     Time 21:45

Congress agitation in capital Lucknowलखनऊ, 24 जून 2020। (उप्रससे)। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों हो रही लगातार वृद्दि के  खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की तथा झड़प भी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने किया।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष  ने बताया कि इस मौके पर उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार से अविलम्ब पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग की गयी। उन्होने कहा कि आज विश्व में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाया जाना जनविरोधी कदम है। आजादी से आज तक कभी भी इनके दामों में इतनी वृद्धि नहीं हुई है। डीजल पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से आम जनता कराह उठी है।

News Source UP Samachar Sewa, Photo by Sushil Sahay

Summary:  पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी उतरी सड़कों पर, निकाला ठेले पर स्कूटर रख जुलूस

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET