|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

शहर से सीतापुर के गांव की ओर बढ़ा कोरोना

शहरी इलाके के साथ गांव में फैल रहा है कोरोना, साठ पर पहुंचा आंकड़ा

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Sitapur, TV Journalist, Union, SP, Criminals, Attack
Publised on : 2020:06:25     Time 22:28              Last  Update on  : 2020:06:25     Time 22:28

Corna Alertसीतापुर, 25 जून 2020। (उप्रससे)। कोरोना मामले में सीतापुर की स्थित ठीक नही हैं। शहरी इलाके में कोरोना कहर था लेकिन विगत दिवस जो रिपोर्ट आयी है वह चैकाने वाली है क्येाकि कोरोना अब शहर से होते हुए गांव का रूख कर रहा है। ऐसे हालातों में अगर कोरोना गांव का रूख करता है तो जिले की स्थित डामा डोल हो सकती है।

गौरतलब हो कि मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के हुसैनगंज में संक्रमित मिली महिला की भाभी और गोंदलामऊ के कोथावां की महिला की दस साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। देर रात दोनों की रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।शहर के हुसैनगंज में 13 जून को दिल्ली के मंडोली चुंगी से अपनी भाभी, सात साल के बेटे, नौ साल की बेटी के साथ आई महिला 19 जून को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर साथ में आई भाभी, बच्चों समेत संपर्क में आए मोहल्ले के करीब 20 लोगों को आंख अस्पताल में क्वारंटीन कराकर सभी का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा था। 23 जून की रात लखनऊ से आई रिपोर्ट में संक्रमित महिला की भाभी (जो दिल्ली से साथ में आई थी) कोरोना संक्रमित पाई गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और मेडिकल की टीम ने क्वारंटीन सेंटर आंख अस्पताल पहुंचकर वहां से मरीज को एल-1 खैराबाद में भर्ती करा दिया है।गोंदलामऊ ब्लॉक के कोथावां निवासी एक परिवार दिल्ली के रजौरी गार्डन इलाके के सुभाष नगर से 14 जून को सिधौली पहुंचा था। दंपती अपने बच्चों के साथ कोथावां पहुंचा। एक दिन पहले ही व्यक्ति का छोटा भाई भी दिल्ली से आया था। 15 जून को सभी लोगों की गोंदलामऊ सीएचसी पर स्क्रीनिंग हुई। 17 जून को फिर से दोनों भाई और महिला को गोंदलामऊ सीएचसी बुलाकर सैंपल लिया गया था। 19 जून की देर रात आई रिपोर्ट में देवर-भाभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला, चार बच्चों और संपर्क में आने वाले करीब 25 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा था। सभी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन थे।देर रात आई रिपोर्ट में संक्रमित महिला की दस साल की बेटी (जो दिल्ली से साथ में आई थी) पॉजिटिव पाई गई। रात में ही उसे क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल खैराबाद पहुंचाया गया। दो नए केस मिलने से जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक 46 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या अब 14 हो गई है।सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने पूर्व में संक्रमित मिली महिलाओं की बेटी और भाभी पॉजिटिव निकली हैं। संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। दोनों केस एक ही परिवार के हैं। एक-दूसरे से जुड़े हैं। कोई नया हॉटस्पॉट नहीं बनेगा।शहर के हुसैनगंज की महिला के संपर्क में आए 20 और कोथावां में देवर-भाभी के संपर्क में आए 25 लोगों को क्वारंटीन कराकर सैंपल भेजा गया था। इसमें एक महिला की भाभी और दूसरी की बेटी को छोड़कर सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव हैं। मसलन, सभी खतरे से बाहर हैं। गोंदलामऊ के कोथावां में देवर के साथ संक्रमित मिली महिला की एक दस साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव आई है, लेकिन अभी तीन बच्चों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। इसमें 8 और 6 साल की दो बेटियां, तीन साल का बेटा शामिल हैं। इन तीनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

News Source Alok Kumar Vajpayee, Sitapur UP Samachar Sewa,

Summary:Now Covid-19 spreading is began in Sitapur fro city to villages

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET