|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
कोरोना संक्रमित बंदी ने जेल में ही फांसी लगाकर दे दी जान
Tags: Sitapur
Publised on : 2020:10:30      Time 20:30    Last  Update on  : 2020:10:30      Time 20:30

SITAPURसीतापुर, 30 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों में कोरोना का भय सताने लगा है शायद यही कारण है कि जिला जेल में कोरोना से पीड़ित एक बंदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते है कि उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी और बंदी के कोरोना था इस कारण उसका बाल कारागार में ने कोविड़ बैरक में बंद किया गया था जहंा उसने फांसी लगातर जान दे दे दी। गौरतलब हो कि मृतक दहेज हत्या के मामले में कारागार में बंद था। घटना की खबर होते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल व पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश (25) पुत्र बलराम दहेज हत्या के एक मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके साथ में उसका पिता बलराम भी बंद है। कोरोना वायरस संक्रमण का पॉजिटिव होने पर इन लोगों को जेल के पड़ोस में ही स्थित बाल बंदी गृह में बनाए गए कोविड-19 बैरक में भर्ती कराया गया था। यहां सुबह मौका पाकर सर्वेश ने बैरक के पीछे फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के कारणों को लेकर पुलिस व जेल अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक बंदी के परिवार वालों को भी सूचना भेज दी गई है।

कोरोना ने छीनी एक और जिन्दगी, आंकड़ा पहुंचा तिरसठ के पार
सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। कोरोना लोगों का जानी दुश्मन बनता जा रहा है बीते 24 घण्टो के दौरान कोरोना ने जहंा एक और जिन्दगी छीन ली वही नौ नये नये केस मिलने से जिले से कोरोना की दहशत खत्म होने का नाम नही ले रही है। जिले में अब तक कोरोना से 63 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि नौ लोग पॉजिटिव हुए है। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो रहा हो, लेकिन मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सिधौली कस्बे के गांधीनगर निवासी देवेंद्र त्रिवेदी के ससुर रुपनारायन गांधीनगर में ही निवास कर रहे थे। पांच दिन पहले पॉजिटिव हुए थे। गुरुवार को इनकी मौत हो गई।इससे जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 63 हो गया है। सीएमओ आवास के तीन कर्मी, रामपुर मथुरा, आनंद नगर सीतापुर, डालमिया चीनी मिल रामगढ़, दारानगर खैराबाद, आदिलपुर खैराबाद, लहरपुर, खेरवा महोली, बुद्ध नगर में एक-एक पॉजिटिव केस मिले है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सात मरीज एल टू हॉस्पिटल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 91 मरीज होम क्वारंटीन हैं।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET