|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
कथित तांत्रिक के प्रेम में फंसी किशोरी फरार, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप
नाबालिग लड़की के अपहरण पर तांत्रिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
Tags: Sitapur
Publised on : 2020:10:30      Time 20:28    Last  Update on  : 2020:10:30      Time 20:28

SITAPURसीतापुर, 30 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। दगाबाज तांत्रिक भगा ले गया नाबालिग लड़की युवक ने तांत्रिक पर भरोसा किया और उसके माध्यम से हवन पूजन करवाया और तांत्रिक को अपना गुरू माना लेकिन तांत्रिक के मन में तो उसकी पुत्री बसी थी। वह आये दिन युवक के घर आता रहा और विगत दिवस तांत्रिक उसकी पुत्री को भी बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि स्थानीय शहर कोतवाली इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने खीरी जिले के एक तांत्रिक पर नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के फरदहन थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव निवासी तांत्रिक श्रीनिवास उर्फ फक्कड़ का करीब एक साल से उसके गांव में आना जाना था। ग्रामीण का कहना है कि तांत्रिक से उसने घर में पूजा कराई थी। तभी से वह उसके घर आता-जाता था। आरोप है कि 27 अक्टूबर की शाम उसकी नाबालिग बेटी को तांत्रिक बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि तांत्रिक द्वारा बेटी को बाइक से अगवा कर ले जाते हुए गांव के लोगों ने देखा है। इस बाबत ग्रामीण ने आरोपी श्रीनिवास के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET