|
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या,
शव को जलाया |
|
Tags: Rape, murder, burning dead body |
|
Publised
on : 07 April 2014 Time 19:05 |
|
इटावा,
07 अप्रैल। जिले के लवेडी थाना क्षेत्र में
बीती रात एक व्यक्ति ने अपने पडोस की ही
16 साल की लडकी को अगवा कर उसके साथ
दुराचार किया और हत्या करके उसके शव को आग
के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लवेडी
थाने के चन्द्रपुरा निहाल सिंह गांव में
बीती रात 16 साल की लडकी पानी लेने गयी
थी। किन्तु वह वापस नहीं लौटी।
उन्होंने बताया कि देर रात गांव के लोगों
ने बाहर खेत में आग की लपटें उठती देखी और
जब वहां पहुंचे तो उस लडकी को जलते हुए
पाया।
पुलिस ने बताया कि लडकी की मां ने इस
संबंध में अपने एक पडोसी पर लडकी को अगवा करने
कर उसके साथ दुराचार
करने के बाद हत्या कर डालने और बाद में शव को
जला डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
करायी है।
उन्होंने बताया
कि अभियुक्तों को
गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा दर्ज
करके मामले की छानबीन की जा रही है।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|