|
बरेली 07 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आम आदमी पार्टी
के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर निशाना
साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव
में एक भी सीट मिलने वाली नहीं है, वह
प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं।
कल्याण सिंह ने सोमवार को आंवला और मीरगंज
इलाके में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित
करते हुए कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को लोकसभा
चुनाव में एक भी सीट मिलने वाली नहीं है ,
बावजूद इसके नेता मुंगेरी लाल की तरह
प्रधानमंत्री बनने के हसीन सपने देख रहे
हैं।‘‘ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते
हुए कहा कांग्रेस भाजपा को साम्प्रदायिक
पार्टी कहती है ,मगर इसकी नेता सोनिया
गांधी शाही इमाम अहमद बुखारी से मुलाकात
करके समर्थन मांगती हैं। कल्याण ने
कहा,‘‘अब लोगों को खुद ही फैसला करना
चाहिए कि साम्प्रदायिक कौन है।‘‘ यह कहते
हुए कि विकास नारों से नहीं पैसों से होता
है ,भाजपा नेता ने कहा कि जब सारा पैसा
अधिकारियों और मंत्रियों की जेब में चला
जा रहा है तो विकास कैसे होगा।
केन्द्र में सत्तारढ कांग्रेसनीत संप्रग
सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार
देते हुए कल्याण ने कहा कि कांग्रेस राज
में 384 लाख करोड रपये का घोटाला हुआ है,
जिसमें से 300 लाख करोड विदेशी बैंकों में
जमा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा
की सरकार बनने पर विदेशी बैंकों में जमा
देश के कालेधन को वापस लाया जायेगा और उसे
विकास के काम में लगाया जायेगा तथा जिनका
यह पैसा है उन्हें जेल भेजा जायेगा। भाजपा
नेता ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आरोप
लगाते हुए कहा कि तीनों ही आरक्षण के नाम
पर मुसलमानों को बेवकूफ बना रहे हैं।
|