U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Varanasi:मोदी के खिलाफ लड़ने को मुख्तार तैयार
Tags: News, Ballia, Varanasi lok sabha seat, Mukhtar Ansari
Publised on : 12 March 2014 Time: 23:20

बलिया, 12 मार्च : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लडने की अटकलों के बीच बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी मोदी के आध्यात्मिक नगरी से चुनाव लडने की स्थिति में उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
मुख्तार के भाई और कौमी एकता दल के अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने यहां बताया कि उन पर वाराणसी सीट से मुख्तार को चुनाव लडाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और मोदी को नापसंद करने वालों का खासा दबाव है और अगर मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लडते हैं तो मुख्तार उन्हें चुनौती देंगे। कई दलों के साथ मिलकर एकता मंच बनाने वाले अंसारी ने बताया कि मुख्तार घोसी लोकसभा सीट से भी चुनाव लडेंगे। पूर्व में वाराणसी से मुख्तार की पत्नी आशमा को मंच का उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन मोदी से मुकाबले को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET