U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  यूपी की 18 सीटों पर पहले चार घंटे में 23 प्रतिशत मतदान
Tags: U.P. Election, last Phase, Varanasi
Publised on : 12 May 2014  Time 13:10
 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 18 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह से मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में यह मतदान का छठा चरण है। शुरुआती चार घंटों में करीब 23 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मुख्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय, गोरखपुर से भाजपा नेता योगी अदित्यनाथ और वैशाली से पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुर्ते पर कांग्रेस चुनाव चिन्‍ह के साथ वोट डालने के लिए अजय राय मुश्किल में फंस गये हैं। उन्हें चुनाव आयोग से इस मामले में नोटिस मिला है।

इस चरण में 14 जिलों की जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें डुमरियागंज, गोरखपुर, बांसगांव, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, वाराणसी, घोसी, गाजीपुर, महाराजगंज, लालगंज, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, राबट्र्सगंज, मिर्जापुर और चंदौली शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतदान के लिए 31,500 बूथ बनाए गए हैं। नक्सल प्रभावित चकिया (चंदौली), दुद्घी और राबट्र्सगंज (सोनभद्र) में शाम चार बजे तक ही मतदान कराया जाएगा। सुबह मौसम ठंडा होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की अपेक्षित भीड़ नहीं देखी गई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ इसमें थोड़ी तेजी देखी जा रही है। लोग उत्साह से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधकारियों के मुताबिक प्रथम चार घंटों यानी सुबह 11 बजे तक करीब 23 प्रतिशत मतदान हुआ है। वाराणसी में इस दौरान 24 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में कुल 3.16 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.74 करोड़ पुरुष, 1.42 करोड़ महिलाएं हैं। कुल 328 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 42 उम्मीदवार वाराणसी सीट पर हैं तो सबसे कम 12 उम्मीदवार बांसगांव सीट पर हैं। सबसे ज्यादा करीब 19 लाख मतदाता गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानंमत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल, कलराज मिश्र, मुख्तार अंसारी, योगी आदित्यनाथ, रवि किशन, अनुप्रिया पटेल, जगदबिका पाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आर.पी.एन. सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है।

निष्पक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 350 कंपनियों, पीएसी की 64 कंपनियों, होमगाड्र्स के 80 हजार जवानों के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। हाईप्रोफाइल वाराणसी सीट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि जिले में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 45 कंपनियों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल की 10 कंपनियां व जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET