मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट<:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
Tags:  UP News , Moradabad, train robery, Lucknow mail
Publised on : 22 April 2014  Time 21:12
 

Moradabad / मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ के बीच सबसे बड़े रेलवे जंक्शन और रेलवे के डिवीजन में सोमवार की रात डकैतों का साम्राज्य रहा। डकैतों ने एक साथ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के दोनों आउटर पर चार ट्रेनों को लूट लिया। बदमाशों ने वीआईपी लखनऊ मेल के दोनों रैक अप और डाउन में लूटपाट की। इसके साथ ही हरिद्वार-हाबड़ा एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटा गया। चारों ट्रेनों लूटपाट की घटनाएं मात्र एक घण्टे के भीतर हुईं। रेलवे मण्डल के मुख्यालय के आसपास एक के बाद एक ट्रेन लुटी लेकिन जीआरपी और आरपीएफ ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई सिवाय मामले की एफआईआर दर्ज करने के। मुरादाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस के एसपी का भी मुख्यालय है। लुटे यात्रियों ने मुरादाबाद, लखनऊ और हापुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जंक्शन की दोनों साइड में आउटरों पर लूटपाट की घटनाएं रात एक बजे के बाद हुईं। लूटपाट की घटना दिल्ली से लखनऊ आ रही 2230 डाउन में हुई। इसमें बदमाश एसी कोच बी-5 में घुस गए और लखनऊ निवासी राहुल महरोत्रा से पर्स और नकदी लूट ली। इसके अलावा अन्य यात्रियों से भी लूटपाट की गई। बदमाशों ने यात्रियों से बैग और पर्स लूटे। इसके बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल 2229 अप में मुरादाबाद आउटर से पश्चिम दिशा में एसी कोच ए-1, ए-2, ए-3, ए-5 में बदमाश घुस गए और यात्रियों से लूटपाट की। आगे चलकर बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। यहां बदमाशों का यात्रियों ने पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव किया। बदमाशों ने इस ट्रेन में गाजियाबाद की वसुन्धरा निवासी संतोष गुप्ता, फरीदाबाद निवासी अनीता शुक्ला, दिल्ली की शिवनगर निवासी पर्निका जोइल, फरीदाबाद की ही निवासी नेहा ठुकराल  और यशी वैजल के साथ लूटपाट की। इनके बैग, नकदी, अंगूठियां तथा एटीएम कार्ड लूट लिये गए।

इन दोनों वीआईपी ट्रेनों को निशाना बनाने के बाद बदमाशों ने हरिद्वार से हाबड़ा जा रही उपसना एक्सप्रेस को लूटा। इस ट्रेन में बदमाशों ने आसनसोल निवासी रवीन्द्र घोषाल के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने श्रमजीवी को भी निशाना बनाया। इसमें भी लूटपाट की सूचना मिली है। लूटपाट की चारों घटनाएं एक घंटे के भीतर हुई हैं। ज्ञातव्य है कि वीआईपी ट्रेन होने के नाते लखनऊ-दिल्ली मेल में आरपीएफ का स्टाफ सुरक्षा में चलता है। किन्तु बीती रात संभवत इन ट्रेनों में आरपीएफ के जवान तैनात नहीं थे।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET