U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

हत्या को दुर्घटना दर्शाने से आक्रोश
Tags: #Pratapgarh
Publised on : Last Updated on: 18 december 2016 , Time 19.40

प्रतापगढ, 18 दिसम्बर। (डा0 एस0 के0 पाण्डेय ,उ प्र समाचार सेवा)।  पट्टी कोतवाली के साँगा पट्टी क्षेत्र में धारदार हथियार से एक अधेड़ की गत दिनों हत्या हुई थी, जिसमें परिजनों के बार बार आग्रह के बाद भी पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी नहीं दर्ज की तो रविवार को पुलिस से नाराज लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने पट्टी रानीगंज मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वे लोग दोबारा पोस्टमार्टम तथा अपराधियो पर मुक़दमा दर्ज करने की माँग कर रहे है। वे लोग जिलाधिकारी कोे मौके पर बुलाने की भी माँग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम चल रहा था। एक दिन पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और डाक्टरों पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया था।

कोतवाल और तहसीलदार पट्टी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बवाल की आशंका बनी हुई है। पुलिस मामले को एक्सीडेंट दर्शाने का प्रयास कर रही है। दो दिन पहले पट्टी के साँगापट्टी के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में अधेड़ का शव मिला था

11 जीआरआर के ले.ज.विपिन रावत होंगे नए जनरल दलदल में फंस गया यूपी के विकास का पहियाः अमित शाह
बेहतर होगी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था: धर्मेन्द्र यादव मोदीनगर में नोटबंदी के विरोध में तहसील का घेराव
महिला सिपाही के खाते में पहुंचे सौ करोड़ जनता विकास चाहती हैः अखिलेश यादव
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET