U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सीएम ने दी शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख की सहायता
Tags: CM Akhilesh Yadav, Financial help
Publised on : Last Updated on: 24 December 2016 , Time 18:08

लखनऊ: 24 दिसम्बर, 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा) मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को चार शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर उन्हंने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जा रही है। समाजवादियों ने कई बड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ी है और जनता को सहूलियत मिली है। समाजवादी पेंशन योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की गरीब जनता को आगे बढ़ने का अवसर मुहैया कराया गया है। समाजवादियों द्वारा राज्य में शुरू की गईं विकास गतिविधियों को लगातार जारी रखने के लिए समाजवादी सरकार को फिर से सत्ता में लाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 04 शहीदों, जनपद आजमगढ़ के शहीद सिनोद कुमार, कुशीनगर के शहीद हरिकेश प्रसाद, आगरा के शहीद मुल्तान सिंह तथा बलिया के शहीद हरवेन्द्र यादव के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसमें शहीद के माता-पिता के लिए 05 लाख रुपए का चेक भी शामिल है।

परिवर्तन यात्राओं में दो करोड़ लोगों से हुआ सीधा संवादः महाराजा विक्रमादित्य पर डाक टिकट जारी
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET