U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
U.P. Election  News
डिप्टी कलेक्टर और दो सीओ चुनाव डयूटी से हटाये
Tags:

 

 

Publised on : 04  February  2012       Time  23:05

 लखनऊ, 04 फरवरी। (उप्रससे)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज चुनाव डयूटी से तीन अधिकारियों को हटा दिया है। हटाए गए अधिकारियों में दो सीओ और एक डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। इनके स्थान पर नये अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जबकि हटाए गए अधिकारी गैर चुनाव डयूटी पर तैनात किये गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निग आफीसर सी.पी.सरोज को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ के डिप्टी कलेक्टर अविनाश सिंह को तैनात किया गया है। जिला जेपी नगर में सी.ओ धनौरा चन्द्रपाल सिंह को भी हटा दिया गया है। इनके स्थान पर सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात सर्वानन्द सिंह यादव को तैनात किया गया है। मुरादाबाद जिले में सी.ओ.सिटी के पद पर तैनात सहसपाल सिंह को भी हटाया गया है। इनके स्थान पर नौंवी बटालियन पीएसी में तैनात पंकज कुमार पाण्डे को तैनात किया गया है।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET