लखनऊ,
04 फरवरी।
(उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी के
राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व
केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों
को 22
साल पुराने डरावने सपने याद दिला
रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश
में अपने पुराने शासन की याद
दिलाकर मुसलमानों के मन में भय
पैदा कर दिया है। श्री हुसैन आज
यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय
में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे
थे।
श्री सिंह ने कहा कि गत दो दिनों
से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका
बढेरा प्रदेश की जनता को अपनी
पार्टी के
22
साल पुराने शासन की याद दिला रही
हैं। ये कह रहे हैं कि वे प्रदेश
में कांग्रेस की सरकार बनाकर
प्रदेश का विकास करेगें। उन्होंने
कहा कि कांग्रेस बताये कि क्या
मुसलमानों के साथ फिर वही सुलुक
किया जाएगा जो उसने
22
साल पहले किया था। जब मेरठ के
मलियाना में निर्दोष मुसलमान
नौजवानों को लाइन में खड़े करके
भून दिया था। कांग्रेस इस डरावने
सपने को बार-बार मुसलमानों को न
दिखाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
बताये कि उसकी पार्टी की राजस्थान
सरकार ने मुसलमानों पर गोली क्यों
चलवायी। इसके बाद भी अशोक गहलोत
वहां मुख्यमंत्री बने है।
कांग्रेस ने कोई कार्रवाई उनपर
नहीं की।
ठाकरे से भी हाथ मिला सकते हैं
मुलायम
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुलायम
सिंह यादव सत्ता लोलुप हैं।
समाजवादी पार्टी सत्ता के बिना
ऐसे तड़फ रही है जैसे पानी के बिना
मछली तडफती है। वे सत्ता के लिए
किसी से भी गठजोड़ कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव
को सत्ता के लिए यदि आवश्यतता पड़ी
तो वे राज ठाकरे से भी हाथ मिला
लेंगे। श्री हुसैन ने मुलायम सिंह
पर मुसलमानों का झूठा हितैषी होने
का आरोप लगाया। श्री हुसैन ने कहा
कि भाजपा का एक-एक सांसद राय सभा
और लोकसबा दोनों में है। समाजवादी
पार्टी का एक भी सांसद लोकसभा में
क्यों नहीं है?
इसका जवाब भी
मुलायम सिंह से मांगा जाना चाहिए।
2
जी घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के
फैसले पर कांग्रेस चुप क्यों?
भाजपा नेता श्री हुसैन ने
कांग्रेस से सवाल किया कि वह
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चुप
क्यों है?
कोर्ट ने
2 जी
के आबंटन में सरकार की निर्णय
प्रक्रिया को दोषी ठहराने के साथ
ही 122
लाइसेंस निरस्त कर दिये है। अब
चिदंबरम के भाय का भी फैसला होने
वाला है। इस पर कांग्रेस क्यों
चुप है। कांग्रेस की ओर से कोई
प्रत्रिक्रिया नहीं आ रही है।
कांग्रेस के नेताओं की बोलती बंद
क्यों है।