U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
Moradabad News
मुरादाबाद में किन्नारों का आतंक
  रुपये न देने पर बरेली के यात्री को चलती बस से फेंका
Tags: KINNAR

 

 

Publised on : 05  February  2012       Time  22:26

मुरादाबाद,05 फरवरी। (उप्रससे)। मुरादाबाद में किन्नरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां रोडवेज बस में अवैध वसूली करने वाले किन्नरों ने मुंहमांगी रकम न देने पर रविवार को चलती बस से बरेली निवासी एक यात्री को धक्का दे दिया। घायल को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरोें ने एक किन्नर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल गाजियाबाद से बरेली अपनी बहन की शादी में शरीक होने जा रहा था।
मुरादाबाद में दिल्ली और बिजनौर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों में सिविल लाइंस में फव्वारा चौक से किन्नर के गुट सवार होते हैं। ये किन्नर बस यात्रियों से जबरन वसूली करते हैं। न देने पर मारपीट और यहां तक कि चलती बस से धक्का तक दे देते हैं। रविवार को गाजियाबाद से बरेली जा रही रोडवेज की बस में फव्वारा चौक से चार पांच किन्नर सवार हो गए। किन्नरों ने बस यात्रियों से वसूली शुरू कर दी। इसी बस में बरेली के सिरोली निवासी भूपराम भी था। उसने किन्नरों को मुंहमांगी रकम देने से इनकार किया तो किन्नरों ने उसके साथ मारपीट की और रोडवेज बस अड्डे से पहले ही उसे चलती बस से धक्का दे दिया। भूपराम बस से गिरा तो पहिये की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल देख किन्नर बस से उतर कर भागने लगे, लेकिन पब्लिक ने शर्मिला नाम के एक किन्नर को मौके से पकड़ लिया और रोडवेज पुलिस चौकी के हवाले कर दिया जबकि उसके चार साथी भाग निकले।
पुलिस ने भूपराम को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। चिकित्सकों का कहना है कि उसका पैर गंभीर रूप से कुचला गया है। इसे काटना भी पड़ सकता है। भूपराम का कहना है कि वह मूल रूप से बरेली के सिरोली का रहने वाला है। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। हाल ही में उसकी बहन की शादी है वह शादी में शरीक होने जा रहा था कि किन्नारों ने उसे विकलांग बनाने के कगार पर पहंुचा दिया है। उधर भूपराम के परिजनों को सिरौली बरेली में सूचना दे दी है।
 

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET