U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
NRHM Scam
कांग्रेस शासित राज्यों में भी NRHM घोटाला
  चिदंबरम् और बायलर के बेटे शामिलः भाजपा
Tags: NRHM Scam National Rural Health Mission, Congress Leader P.Chidambaram, Vayler Ravi, ZIQITZA Health Corporation LTD

 

 

Publised on : 06  February  2012       Time  13:48

लखनऊ, 06 फरवरी। (उप्रससे)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के पैसे की लूट केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं हुई है। इस केन्द्रीय योजना का पैसा कांग्रेस शासित राज्यों में भी लूटा गया है। संप्रग गठबंधन द्वारा शासित महाराष्ट्र और कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी एनआरएचएम के अन्तर्गत हुई खरीद में भारी घोटाला हुआ है। यहां भी ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। इन ठेकों में जिस कपनी ने ने बाजी मारी थी। उस जेड.आई.क्यू.टी.जेड.ए हेल्थ कार्पोरेशन लिमिटेड में कांग्रेस के वरिष्ठ ने पी.चिदमबरम् और वायलर रवि के बेटे भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एनआरएचएम के पैसे हुई 108 एम्बुलेंस खऱीद में धांधली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उपर्युक्त आरोप आज यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने लगाए हैं।

श्री सोमैया ने दस्वावेज जारी करके बताया कि जिस जेड.आई.क्यू.टी.जेड.ए हेल्थ कार्पोरेशन लिमिटेड को महाराष्ट्र और राजस्थान में एम्बुलेंस खरीद का ठेका दिया गया। उसमें अन्य लोगों के साथ-साथ चिदम्बरम् का बेटा कार्ति पी.चिदंबरम्, बायलर रवि का बेटा रवि कृष्णा और कांग्रेस के पूर्व सांसद विष्णु मोदी की बेटी श्वेता मंगल भी डायरेक्टर के रूप में शामिल हैं। इनके अलावा इस कंपनी में छह अन्य डारेक्टर भी शामिल हैं। श्वेता मंगल कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सोमैया ने कहा कि इस कंपनी को राजस्थान और महाराष्ट्र में टेके देने के लिए नियमों में शिथिलता बरती गई। ठेके की प्रक्रिया भी पारदर्शी नही थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से जवाब मांगा है कि वे बताये कि इस कंपनी में कांग्रेस नेताओं के परिवार शामिल हैं कि नहीं। इसके अलावा क्या इस कंपनी कार्यों की भी वे जांच कराएंगे। श्री सोमैया ने कहा कि राहुल गांधी को उत्ततर प्रदेश के चोर दिखायी दे रहे हैं उन्हें दिल्ली में बैठे डकैत क्यों नहीं दिखायी देते।

श्री सोमैया ने मांग की कि जिस तरह उत्तर प्रदेश मे एनआरएचएम के घोटाले की जांच हो रही है। उसी तरह इसकी जांच राजस्थान और महाराष्ट्र के कायों की भी करायी जाए।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET