U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
पहले चरण की 55 सीटों पर मतदान बुधवार को
  पोलिंग स्टेशनों पर सेंट्रल फोर्स तैनात
Tags: Umesh Shinha, Chief Election Officer

 

 

Publised on : 07  February  2012       Time  20:40

- सर्वेश कुमार सिंह-

लखनऊ, 07 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2012 के पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा। मतदान पूरी तरह से मुस्तैद सेन्ट्रल पुलिस फोर्स की निगरानी में होगा। सेंट्रल फोर्सेज सभी पोलिंग स्टेशनों पर तैनात कर दी गई हैं। पहले चरण में 4 मण्डल के 10 जिले शामिल हैं। इसमें 55 विधान सभा सीटें हैं। इन पर सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य निवार्चन अधिकारी उमेश सिंहा ने दी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं। श्री सिंहा ने बताया कि इस चरण में 862 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 796 पुरुष, 65 महिलाएं व एक अन्य हैं। इनमें राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी 190, राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के 56, गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों के 393 व निर्दलीय 223 प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि इस चरण में 1 करोड़ 71 लाख मतदाता हैं। सबसे ज्यादा मतदाता कपिलवस्तु विधान सभा सीट पर तथा सबसे कम महसी विधान सभा सीट पर हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 83 लाख नागरिक कर्मचारी तैनात किये गए हैं। जबकि 1364 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 184 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं।

तीन हजार अति संवेदनशील मतदान केन्द्र

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार सिंहा ने बताया कि इस चरण में संवेदनशील मदतान केन्द्रों की संख्या 2123 तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 3423 है। इस चरण में 26700 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। उन्होने बताया कि चुनाव की व्यवस्था को सुचारु तथा निष्पक्ष बनाये रखने के लिए 7 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये गए हैं। इस चरण में 900 वीडियो कैमरे तथा 1800 डिजिटल कैमरे तैनात किये गए हैं। मतदान की वेब कास्टिंग व्यवस्था भी की गई है।

फोटोयुक्त पहचान के लिए 14 विकल्प

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए फोटोयुक्त पहचान के 14 विकल्प उपलब्ध कराये गए हैं। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में हैं तथा मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है या उसमे कोई त्रुटि है तो वह अन्य विकल्प का चयन करके अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखा सकता है। उसे मतदान का अधिकार प्रदान किया जाएगा। इसमें पोसपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेस, पैन कार्ड, राजकीय अथवा निगम कर्मचारी का पहचान पत्र,किसान बही,सम्पत्रि क्रय-विक्रय अभिलेख, अनुसूचित जाति जनजाति का प्रमाण पत्र, पेंशन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र,शस्त्र लाइसेंस,विकलांगं पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, हैल्थ इंश्योरेंश कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र को शामिल किया गया है। इनमें से कोई भी विक्लप दिखाकर मतदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को मतदान पहचान पर्ची उपलब्ध करायी जाएगी। मतदान केन्द्र पर  पर्ची उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।

आयोग ने भेजे दो केन्द्रीय पर्यवेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के चुनाव के लिए दो केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये दोनों ही केन्द्रीय पर्यवेक्षक आ गए हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार राकेश शामिल हैं।
News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET