U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
मैनपुरी में भीषण दुर्घटना, 27 की मौत
  Bus-Truck accident in Mainpuri, 27 dead,12 injured
Tags: Mainpuri

 

 

Publised on : 08  February  2012       Time  10:40

मैनपुरी, 08 फरवरी। (यू.पी.समाचार सेवा संवाददाता)।जिले के ग्रामीण इलाके में बीती शाम हुई भीषण दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखचे उड़ गए। सभी मृतक बस में सवार थे जोकि एक तिलक समारोह में जा रहे थे। बस में 40 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना थाना औछा क्षेत्र में हुई है। दन्नाहार क्षेत्र के रठोरा निवासी बलबीर सिंह यादव की पुत्री सविता का विवाह एटा जनपद के नगला बिहारी निवासी जयसिंह की पुत्र बबलू के साथ होना निश्वित हुआ था। मंगलवार की शाम गांव से सभी परिवजन और रिश्तेदार एक मिनी बस में सवार होकर नगला बिहारी जा रहे थे। बसजब थाना औंछा क्षेत्र में हबेली मोड़ के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। तेज गति में टक्कर होने की वजह से बस के परखचे उड़ गए तथा दोनों वाहन पलट भी गए। बस के पलटते ही उसमें चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने आकर घायलों तथा मृतकों को बस से निकाला। बस से 27 शव तथा एक दर्जन घायलों को निकाला गया।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET