U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  करता रहूंगा गरीब के घर खाने का नाटक: राहुल
Tags: Rahul Gandhi, Sultanpur

 

 

Publised on : 11  February  2012       Time  22:30

सुलतानपुर, 11 फरवरी (उप्रससे) : कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज सुलतानपुर में कहा कि गांव में गरीबों के घर जाना और खाना, खाना नाटक है तो मैं यह नाटक करता रहूंगा। क्योंकि इस नाटक से ज्ञान और शक्ति मिलती है।

सुलतानपुर के खुर्शीद क्लब के मैदान में सुलतानपुर जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने आये राहुल गांधी माइक पर शिक्षक की भांति पहुंचे और माइक पकडते ही जनता से सीधे सवाल करने लगे कि उन्हें बीस साल में क्या मिला है ? जनता का जबाब आया कुछ नहीं, राहुल ने फिर कहा अरे कुछ तो मिला होगा। लेकिन जनता ने चिल्लाकर कहा कुछ भी नहीं। बस विपक्षियों को धोना शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि केन्द्र में एक सरकार आयी तो उसने 'इण्डिया शाइनिग' का नारा दिया। पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि यह इण्डिया शाइनिग कहां मिला तो उस पार्टी के बड़े नेता ने बताया कि उन्होंने टी.वी. में एक दृश्य देखा जिसमें एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति के कपडे छूकर कहा 'इण्डिया शाइनिंग' यानी भारत चमक रहा है। ज्यादा समय नहीं लगा जनता ने उन्हें 2004 के चुनाव में बता दिया कि इण्डिया शाइनिग टी.वी. पर ही चमक रहा है। हमारे चेहरे पर कोई चमक नहीं है।

श्री गांधी ने कहा कि हम अन्य दलों की भांति पचास वादे नहीं करते हैं। गांव की गरीब जनता के बीच जाते हैं, और उसकी बात सरकार तक पहुंचाते है। एक बार गरीबों ने बताया कि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है। सो मैंने इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी तो मनरेगा चालू हो गया जो हर गरीब को गांव में साल भर का गांरन्टी युक्त रोजगार दे रहा है। इसी तरह किसान ने कहा कि वह बैंकों में जाते है तो उन्हें भगा दिये जाता हैं, बैंक वाले कहते हैं तुम्हारे उपर कर्ज है तो सरकार ने उनका कर्जा माफ कर दिया। इसी तरह बुनकरों ने समस्या बतायी तो उनके कर्ज भी माफ कर दिये गये तथा उन्हें छूट पर धागे उपलब्ध कराये और ऋण भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि आज यदि दिल्ली आदि शहरों में चले जाइए और अधिकारियों से पूछिए कि मनरेगा, स्वास्थ्य और भोजन का अधिकार योजनाएं चलनी चाहिए तो वह कहेगा नहीं। मगर यही बात गांव में किसी गरीब से पूछिए तो वह बताएगा इसकी कीमत। उन्होंने कहा कि केन्द्र में आम जनता की सरकार है। इसलिए आम जनता की आवाज को सुनकर उसे लागू किया जाता है।

श्री गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आमतौर पर हाथी घास खाता है, किन्तु यूपी में हाथी आपके विकास का पैसा खा रहा है। आप सोचते है कि हमने क्या किया बस पांच मिनट बटन दबाने का ही काम किया। किन्तु ऐसा नहीं आपने पांच मिनट देकर पांच साल का गवांया है। बसपा की यह सरकार आपके पसीने की कमाई का धन चोरी कर रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह मुफ्त में बिजली देने का वायदा कर रहे है। किन्तु बीते बीस साल से कोई बिजली घर नहीं बना। बुन्देलखण्ड में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनाओं तो इसे इजराइल बना देंगे, लेकिन वहां की जनता ने कहा कि इसे इजराइल न बनाकर बिजली, पानी दे। बुन्देलखण्ड में सूखा पडा था तो कोई भी नेता नहीं गया, पहुंचे तो सिर्फ राहुल गांधी। वहां के लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनी और केन्द्र सरकार के पास ले गए। केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार ने बुन्देलखण्ड के विकास के लिए आठ हजार करोड़ का पैकेज दिया। जिसे मायावती का हाथी खा गया। मुलायम के झूठे वायदे पर राहुल ने कहा कि मुलायम सिंह यहां आये तो उनसे एक सवाल करिये कि यह आसमान नीला है इसे हरा कर दीजिए तो वह इसे भी स्वीकार कर लेगें, और कह देंगे कि मेरी सरकार बनाओं तो आसमान को हरा कर देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी को अपने पैरों पर ख़डा करना है। इसे मजदूर और युवा ही कर सकता है। जब तक प्रदेश अपने पैरो पर ख़डा नहीं होगा। मैं यूपी छोड़कर नहीं जाने वाला हॅू। राहुल गांधी ने कहा कि जब वह गांव गरीबों के घर जाते और खाते हैं तो विपक्षियों सहित मायावती इसे नाटक करती है। जबकि गांव गरीबों के घर जाने से ज्ञान और शक्ति मिलती है। गरीबों के घर जाना यदि यह नाटक है तो मैं यह नाटक करता रहूंगा।

सुलतानपुर में राहुल गांधी के मंच पर श्रीमती प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे कैप्टन सतीश शर्मा के साथ जनता का अभिवादन करते दिखे। इनके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सुलतानपुर के सांसद डॉ0 संजय सिंह, कांग्रेस स्टार प्रचारक साधना भारती के अलावा सुलतानपुर जिले के पांचों प्रत्याशी संदीप तिवारी, जय नरायन तिवारी, मुईद अहमद, रामशिरोमणि वर्मा, राजेश गौतम मंच पर मौजूद थे। कार्यम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मकसूद आलम ने किया

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET