U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  पर्यटकों को लूटने वाला गिरफतार
Tags: Gng arrest in Moradabad, D.I.G Amitabh Yah I.P.S

 

 

Publised on : 12  February  2012       Time  21:52

मुरादाबाद,12 फरवरी (उप्रससे) । पर्यटको की बस और इनोवा को हाईवे से हाइजैक कर लाखों रूपये के जेवर और नगदी लूटने वाले गिरोह के सदस्य को कटघर पुलिस ने गिरफतार कर लूटा गया पर्स और वोटर आईकार्ड बरामद किया है।
डीआईजी अमिताभ यश ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गिरफतार अभियुक्त रामपुर जिले के शहजादनगर थानान्तर्गत मोबीनपुर गांव निवासी मुख्तार पुत्र नत्थू है। पूछताछ में मुख्तार ने अपने गैंग में सात सदस्य बताये है। गैंग अब तक 25 से ज्यादा लूट की वारदातें कर चुका है। इसी गैंग ने पिछले साल 28 दिसंबर को नैनीताल से फरीदाबाद जा रही पर्यटकों की बस (एचआर 74-6372) को दिल्ली- नैनीताल रेाड से हाईजैक किया और 12 किलोमीटर जंगल में ले जाकर एक-एक पर्यटक से जेवर और कैश लूट लिया था। बस सवार महिलाओं से बदसलूकी का भी प्रयास किया गया था। इस बस को लूटने से पहले तडके करीब पांच बजे इसी गैंग ने मुरादाबाद बाइपास से इनोवा को हाईजैक किया था और उसमंे सवार मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी विकमादित्य और उनके परिवार से लाखों का माल लूट लिया था। यह परिवार दिल्ली से उत्तराखण्ड के बनवसा जा रहा था।
डीआईजी ने बताया कि कटघर पुलिस चुनाव के मददेनजर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वाहनांे की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल (यूपी 21 सी-2153) पर सवार तीन लोगों को रोकना चाहा तो चालक ने बाइक दौडा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड के दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले जबकि मुखतार को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर फरीदाबाद निवासी संजीव चक्रवर्ती पुत्र दलीप चक्रवर्ती का पर्स बरामद किया। जिसमें उसका वोटर आईडी कार्ड भी मिला है। चक्रवर्ती फरीदाबाद में तुलसी इंडस्ट्री के मालिक है।
अमिताभ यश ने बताया कि इस गैंग के सदस्यों की जमानत से लेकर कोर्ट में पैरवी तक का काम रामपुर जिले के ही टांडा थानार्न्तत टांडा बस्ती निवासी हसरत तुर्ती करता है। इसके खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही कर रही है।

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET