U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सपा ने मुसलमानों से झूठे वादे कियेः राहुल गांधी
Tags: Congress,

 

 

Publised on : 13  February  2012       Time  14:57

फतेहपुर, 13 फरवरी। कांग्रेस स्टार प्रचारक महासचिव राहुल गांधी ने आज यहां दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपने सीधे निशाने में रखा। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यको का वोट लेने के लिए उनसे झूठे वायदे किये, लेकिन अमल नही किया। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं पूरे देश में चलायी है। सच्चर कमेटी की सिफारिशों को कांग्रेस ने ही अमलीजामा पहनाया और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रो को वजीफा देने के साथ ही मदरसों के उच्चीकरण एवं कम्प्यूटरीकरण के नये रास्ते खोले। मदरसो से पढने वाला बच्चा भी आज उच्च पदों पर जाकर बड़ी नौकरियां कर रहा है। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की के रास्ते बनाते हुए कांग्रेस ने जो आरक्षण की व्यवस्था की है। उससे पूरे देश का अल्पसंख्यक समाज तरक्की की राह पर अपने को उभरता हुआ महसूस करेगा। उन्होने कहा कि यह अलग बात है कि वजीफे की राशि उत्तर प्रदेश की सरकारों ने चुरा ली है और वजीफा का वितरण ठीक से नही हुआ। वहीं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना में भी प्रदेश सरकार ने बंदरबांट कर मनरेगा का धन मूर्तियों की स्थापना में खर्च कर दिया। जबकि इसका धन गांव के उन मजदूर किसानों के लिए था जो गांव मे रहकर रोजगार करना चाहते है।
श्री गांधी आज हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के छिवलहा कस्बे एवं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के बिंदकी नगर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। वह अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे विलम्ब से पहुंचे और मंच पर पहुंचते ही उन्होने विलम्ब से आने के लिए जनता से माफी मांगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिन प्रदेशो में कांग्रेस की सरकार है उन प्रदेशो का समग्र विकास हो रहा है। जबकि यह प्रदेश छोटे है और साधनविहीन है। उन्होने जनता से प्रश्न किया कि पिछले बाइस वर्षो में गैर कांग्रेसी सरकारो ने उत्तर प्रदेश को क्या दिया। बाद में उन्होने स्वयं जवाब दिया कि इन सरकारो ने उत्तर प्रदेश की जनता को छला है और बेरोजगारी, बेइमानी, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधो का बोलबाला रहा है। जनता अब ऐसी सरकारो से ऊब चुकी है और परिवर्तन चाहती है। चुनाव बदलाव का समय होता है। अब समय आ गया है। जनता को निर्णय करना है कि उत्तर प्रदेश में विकास चाहिए या गुंडागर्दी।
उन्होने युवाओं से आहवान किया कि खड़े हो जाओ और बदल दो उत्तर प्रदेश को क्योकि युवा ही राष्ट्र के नव निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते है और अब वक्त उत्तर प्रदेश को बदलने का हैै। उन्होने कहा कि मै यहां पर कोई वायदा नही करने आया हॅू और न मै कोई झूठा वायदा करूॅगा। मेरी नियत साफ है, मन साफ है और मुझे उत्तर प्रदेश का विकास करना है। यहां के बदहाल लोगो की जिंदगी में परिवर्तन लाना है। बेरोजगारी भत्ता नही देना रोजगार देना है। उन्होने कहा कि मै वायदो पर विश्वास नही करता मै काम पर विश्वास करता हॅू। उन्होने जनपद से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET