U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  तीसरे चरण में भी वोटरों का उत्साह बरकरार, 57.25 प्रतिशत मतदान
Tags: Election 2012

 

 

Publised on : 15  February  2012       Time  20:40

लखनऊ, 15 फरवरी। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में भी मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। इस चरण में पिछड़े और नक्सल प्रभावित क्षेत्र शामिल होने के बावजूद 57.25 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दूसरे चरण से लगभग 2.5 प्रतशित ज्यादा है। मतदान सभी क्षेत्रों में शांति पूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई।
मतदान के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिंहा ने बताया कि 10 जिलों की 56 विधान सभा सीटों के लिए आज वोट पड़े। आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया था। उन्होंने बताया कि पहले दो घण्टे में नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 8.26, अगले दो घण्टे में 11 बजे तक 20.51, अपरान्ह एक बजे तक 34.72, तीन बजे तक 47.005 था। सायं पांच बजे तक 57.25 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मुकाबले मतदान के प्रतिशत में कमी आयी है जबकि दूसरे चरण से प्रतिशत बढ़ गया है। श्री सिंहा ने बताया कि पहले चरण में मतदान 60.11, दूसरे चरण में 55.6 तथा तीसरे चरण में 57.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।
श्री सिंहा ने बताया कि सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित इलाकों चन्दौली और मिर्जापुर जिलों की विधान सभा सीटों पर हुआ है। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में 59.20 , वाराणसी में 57.00, संतरविदास नगर में 55.67, सोनभद्र में 58.25, मिर्जापुर में 62.4, चन्दौली में 62.5, सीएसएम नगर में 56.33, इलाहाबाद में 56.92, कौशाम्बी में 57.67 जौनपुर में 56.44 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान सोनभद्र के घूराबल मतदान केन्द्र पर 65 प्रतिशत हुआ। जबकि सबसे कम इलाहाबाद के हण्डिया में 42 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने बताया कि इस चरण में दस जिलों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाताओं थे। इस चरण में 1018 उम्मीदवार मैदान में थे। इस चरण में ईवीएम मशीन ख्रराब होने की 29 शिकायतें मिली जिनमें बैटरी ख्रराब होने या वीप से संबंधित थीं। उन मशीनों को बदला गया। इसके अलावा राज्य मुख्यालय पर 21 विभिन्न प्रकार शिकायतें मिली थीं। इनका निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस चरण में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र और नक्सल प्रभावित सोनभद्र में भी मतदाताओं में वोट डालने के उत्साह नजर आया। मतदान सुबह सात बजे शुरु हो गया। पूर्वान्ह 11 बजे तक 20.51 प्रतिशत, एक बजे तक 34.72 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 47.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर 12 बजे तक कौशाम्बी में 37, चन्दौली में 37, इलाहाबाद में 25, सुल्तानपुर में 31, मिर्जापुर में 34, जौनपुर में 33, सोनभद्र में 37 तथा अमेठी में 32 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET