U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

UP PCS Exam: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगायी इंटरव्यू पर रोक

  Tags: UP PCS Examination, Allahabad High Court stayed interview
Publised on : 22  July 2013, Time: 14:21
 

इलाहाबाद, (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में लागू की गई त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित कर दिया है तथा 26 जुलाई होने वाले साक्षात्कार पर रोक लगा दी है। यह फैसला उच्च न्यालाय ने आज मामले की सुनवाई के दौरान दिया है। पीसीएस परीक्षा में लागू की गई त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था के विरोध में यहां छात्र कई दिनों से आन्दोलन कर रहे है। आन्दोलनरत छात्रों ने गत 15 जुलाई को यहां उग्र आन्दोलन किया था। इसमे कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में  त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में हर स्तर पर आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इस व्यवस्था का छात्रों ने उग्र विरोध किया है। इसी मामले को लेकर छात्र अदालत चले गए हैं।  
 

Some other news stories

 
पूर्व विधायक हत्याकाण्डः सीबीआई जांच की मांग  

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET