आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक वाजपेयी ने कहा
है कि विधान सभा चुनाव 2017 में पार्टी 300 सीटें
जीतेगी। उन्होने कहा कि अपने बूते स्पष्ट बहुमत से
अखिलेश यादव की सरकार पुनः बनेगी। श्री वाजपेयी यहां
सर्किट हाउस में पार्टी संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं
और नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि बसपा में भगदड़ मची हुई है। यह पार्टी
भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देती है। इस पार्टी का
गुण्डो और माफियाओं के बल पर सत्ता पाने का सपना
चकनाचूर हो गया है। उन्होंने भाजपा पर भी वार किया। कहा
कि प्रदेश में हो रहे विकास से प्रदेश भाजपा के नेता
हताश हैं। इनकी असिलियत जनता के सामने आ चुकी है। अच्छे
दिनों के वायदे की असलियत भी खुल गई है।
डा.
वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मुलायम
सिंह यादव के समाजवाद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं
तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से भी जनता को अवगत
कराया जाए।