|
|
|
|
|
|
|
|
Kasganj: बारात में डीजे बजाने पर
फायरिंग में पांच घायल, एक की मौत
|
दूसरे सम्प्रदाय के व्यक्ति के घर
पर डीजे बजाने से हुआ विवाद,
मारपीट |
Tags: U.P.Samachar Sewa, U.P.
News, UP Web News, |
Publised
on : 13 July 2016, Last updated
Time 14:40 |
कासगंज।
जिले के सहावर थाना क्षेत्र में डीजे के विवाद में दो
पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग में छह लोग गंभीर
रुप से घायल हुए, इनमें एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने
पर मौत हो गई। दो अगल-अलग सम्प्रदाय के लोगों में
विवाद होने की वजह से गांव में तनाव बना हुआ है। गांव
में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने एक पक्ष के प्रधान पति समेत चार लोगों को
गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सहावर थाना क्षेत्र के
बड़ागांव निवासी टोडीलाल कश्यप के यहां बारात आयी थी।
बारात में डीजे बज रहा था। बारात चढ़त के दौरान जब
गांव के रफत अली के घर के सामने पहुंची तो उसने डीजे
बजाने पर एतराज किया। इस पर गांव के प्रधान पति राजपाल
कश्यप आदि से उसका विवाद हो गया तथा मारपीट हुई। इसी
मामले को लेकर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे फिर
विवाद हुआ तथा दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट
के दौरान फायरिंग होने लगी। प्रधान पति राजपाल कश्यप
पक्ष के लोगों ने 12 बोर की बन्दूक से फायरिंग कर दी।
फायरिंग में दूसरे पक्ष के रहीस आलम, सादाब, जुबैर,
अंसार, आलम, फिरोज, रहमत गोली लगने से घायल हो गए।
फायरिंग की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने
घायलों को चिकित्सलाय मे भर्ती कराया जहां रहीस आलम की
मृत्यो हो गई। पुलिस ने राजपाल कश्यप, संदीप, राजकुमार
व पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|