U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 

  Bareilly:  ट्रेन में सिपाही की हत्या
News source:  U.P.Samachar Sewa
Publised on :  14 June  2012, Time: 21 : 05

Bareilly, 14 June  2012, Uttar Pradesh Samachar Sewa , बरेली,1 4 जून। (उप्रससे)।  

बरेली स्टेशन पर हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में कुछ लोगों ने एक सिपाही की बुधवार देर रात हत्या कर दी। उनके साथ सफर कर रहे परिवार के ही कई लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। विवाद की शुरुआत हरिद्वार में सामान चढ़ाने और  सीट को लेकर हुई थी।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर में तैनात सिपाही राम निरंजन सिंह प्रतापगढ़ जिले केके थाना फत्तनपुर के गांव करका सुवंशा के रहने वाले थे। उनका परिवार हरिद्वार के श्यामपुर इलाके में रहता है। राम निरंजन सिंह की बेटी पायल की सगाई 15 जून को और उनके भाई हिमांचल सिंह की लड़की की शादी 17 जून को है। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए रामनिरंजन सिंह पत्नी शांति देवी, बेटे हरेंद्र, बेटियों पायल व रेनुका, भाई की पुत्रवधू बबिता, हिमांचल सिंह का साला राकेश और साड़ू मंगल सिंह के साथ प्रतापगढ़ अपने घर जा रहे थे।
परिवार वालों के मुताबिक, हरिद्वार स्टेशन पर राकेश और मंगल सिंह इमरजेंसी खिड़की से सामान चढ़ा रहे थे। एक अटैची बोगी में बैठे एक महिला के चेहरे से टकरा गई। इस पर वह और उसके साथ वाले 10-12 लोग भड़क गए। वे गाली गलौज करने लगे और उन्होंने राकेश को पीट दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। लेकिन, यह विवाद रास्ते में भी नहीं थमा और दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई। मुरादाबाद स्टेशन पर घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई, तो वहां के सिपाहियों ने फिर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवा दिया।
रात 9.30 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी।
 वहां दूसरे पक्ष ने पहले से ही 12-15 लोगों को बुला लिया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने राम निरंजन सिंह को जबरन सीट से उठा लिया और गेट की तरफ खींचकर लाने लगे। राम निरंजन सिंह के साथ वालों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनमें से किसी व्यक्ति ने राम निरंजन सिंह के सीने पर गोली मार दी। जिससे वह निढाल होकर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेन दस मिनट रुककर चल दी तो उसे राम निरंजन सिंह के साथ वालों ने चेन पुलिंग करके रुकवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी एसएस और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। फौरन ही राम निरंजन सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां भर्ती करने से इनकार करने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि उनके सीने में चाकू से वार किया गया या गोली मारी गई। राम निरंजन सिंह के सीने पर बाईं ओर चोट लगी है। राम निरंजन सिंह की बेटी रेनुका का कहना है कि हमलावरों ने गोली चलाई थी और इनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल था। इस वारदात में राम निरंजन सिंह के बेटा हरेंद्र प्रताप सिंह, भतीजा अजय सिंह और मंगल सिंह समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी एस यस  सिंह का कहना है कि राम निरंजन सिंह के सीने में चाकू घोंपा गया, जिससे उसकी मौत हुई।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राम निरंजन सिंह के गोली लगी थी गोली लगने से हार्ट  और लीवर डेमेज ग्क्व्क है। इस घटना के बाद रेलवे के आईजी के एन दी  दिवेदी बरेली पहुँच गए है,उन्होंने बताया कि १५ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है , पुलिस के कई टीमें अपराधिओं को पकड़ने को जुटी है, वह बरेली केम्प करेंगे

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET