U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 

देवरिया: लुटेरों ने सिपाही और पत्नी की हत्या की
News source:  U.P.Samachar Sewa
Publised on :  17 June  2012, Time: 21:34
देवरिया, 17 जून। (उप्रससे)। नगर में बीती रात लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने सिपाही और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नगर के शिवपुरम में मकान बनाकर रहता था।
जानकारी के अनुसार शिवपुरम निवासी सिपाही तेज नरायन चौबे के मकान में बीती रात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में लूटपाट का प्रयास किया। सिपाही द्वारा विरोध किये जाने पर उन्होंने उसकी तथा पत्नी श्रीमती नीलम की हत्या कर दी।


ट्रेन में सिपाही की हत्या के मामले में चार और गिरफ्तार
बरेली, 17 जून। (उप्रससे)। इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में हुई सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस ने आज चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। हत्याकाण्ड में एक सिपाही और तीन शिक्षकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी शेष है।
थाना जीआरपी पुलिस ने बिजनौर में तैनात सिपाही राम निरंजन सिंह की हत्या के आरोप में आज पीयूष शंखवार, दीपक शर्मा, विक्की रस्तोगी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य है कि यात्रा के दौरान हरिद्वार स्टेशन पर ट्रेन में चढते समय सिपाही की अटैची किसी महिला यात्री को लग गई थी। इसके बाद हुए विवाद में बरेली जंक्शन पर सिपाही को घेरकर कुछ लोगों ने हमला किया। उसके परिजनों को पीटा गया और सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रेन में झगड़ा करने वाले यात्री और उनके समर्थक बरेली के ही निवासी थे।

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET