U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 

सेना की डाक्टर समेत पांच की जलकर मृत्यु
News source:  U.P.Samachar Sewa
Publised on :  17 June  2012, Time: 19:30
लखनऊ, 17 जून। (उप्रससे)। इलाहाबाद और गोरखपुर में हुए दो अज्निकाण्डों में झुलकर सेना की महिला डाक्टर समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
इलाहाबाद के थाना दारागंज थाना अन्तर्गत एडीए कालोनी अलोपीबाग में बीती रात सेना की रिटायर्ड डाक्टर मेजर श्रावणी मुखर्जी उनके पिता एल सी मुखर्जी और माता श्रीमती मंजू मुखर्जी की आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई। गोरखपुर में थाना बेलाघाट अन्तर्गत रापतपुर गांव में अचानक आग लग जाने से श्रीमती इलायची (35), एक लडक़ी सुधा की जलकर मृत्यु हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए।

सिंधौली में सिलेंडर फटने से मां-बेटी की मौत, दो घायल
सीतापुर, 17 जून। (उप्रससे)। जिले के कस्बा सिंधोली में गैस सिलेण्डर फटने से महिला और उसकी बेटी की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य परिजन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कस्बा सिंधौली के मोहल्ला संतनगर में पटाखे बनाने का काम करने वाले गुड्डू के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर फट गया। इसके हुए विस्फोट में मकान का लिंटर गिर गया। इसके कारण दबकर गुड्डू की पत्नी मैशरून व पुत्री शबीना की दबकर मृत्यु हो गई। जबकि पुत्र कल्लू और पुत्री रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गए। मलवे में घर के अन्य सदस्यों के भी दबे होने की आशंका है। इस कारण पुलिस द्वारा मलवा हटवाया जा रहा है।

गरीबी से जूझ रही परित्यक्ता ने दो बेटों के साथ आत्महत्या की
कौशाम्बी, 17 जून। (उप्रससे)। गरीबी से जूझ रही एक परित्यक्ता ने अपने दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसके बेटों के शव पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ कर निकाले हैं। शवों के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना कोखराज अन्तर्गत कस्बा भरवारी में श्रीमती विमला देवी केसरवानी (33) अपने दो बेटों के साथ अकेली रहती थी। उसका कुछ समय पहले पति अजय कुमार उर्फ सोनू से विवाद हो गया था। इसके बाद से उसने अलग रहना शुरु कर दिया था। महिला से उसके पति ने भी सम्बंध खत्म कर दिया था। इस कारण वह गरीबी से जुझ रही थी। आज सुबह इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुण्डी तोड़ कर दरवाजा खोला गया तो वहां महिला और उसके दो बेटों के शव पड़े थे। महिला ने अपने बेटों नरायन (12) व हरिओम (9) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया था।

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET