Firozabad,
20 June. जिले के थाना एका क्षेत्र मे
एक पिता ने अपनी बेटी के दूधिये के साथ
सेक्स रिलेशन SEX RELATION होने की
जानकारी होने पर दोनों की हत्या कर दी।
इज्जत की खातिर पिता ने पहले बेटी को घर
में मारकर शव को जला दिया। बाद में उसके
प्रमी दूधिये को पकड़ कर घर मे ही काट दिया।
शव के टुकड़े करके उसे नहर में बहा दिया।
पुलिस ने ह्तायरोपी पिता को गिरफ्तरा कर
लिया है। आनर किलिंग के इस मामले से जिले
में सनसनी फैल गई है।
आनर किलिंग honer
killing का यह मामला जिले के थाना एका
अन्तर्गत गांव रजापुर का है। यहां के
निवासी दिनेश की बेटी संगीता के सम्बंध
गांव मोहनपुर निवासी दूधिये पुष्पेन्द्र
(25) के साथ थे। दोनों के बीच प्रेम
सम्बंध बढ़कर सेक्स रिलेशन तक पहुंच गए
थे। पहले से शादीशुदा पुषेन्द्र के बेटी
के साथ सम्बंध होने की जानकारी पर दिनेश
ने दोनों को ठिकाने लगाने की योजना बना
ली। पहले उसने अपनी बेटी की घर में हत्या
की और उसकी अन्त्येष्टि कर दी। दिनेश ने
गांव वालों को बताया कि बेटी की पेट दर्द
से मौत हो गई है। इसके बाद उसने दूधिये
पुष्पेन्द्र की हत्या कर दी। शव के कई
टुकड़े किये और नहर में फेक दिये।
पुष्पेन्द्र के गायव होने पर परिजनों की
शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की तो शव के
टुकड़े बरामद हो गए। पुलिस ने अभियुक्त
दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस
को बेटी के पुष्पेन्द्र के सथ सम्बन्ध होने
की बात बतायी है।
|