Home>News
|
ताजमहल की बिजली में
कटौती पर बसपा का बायकाट |
News
source: U.P.Samachar Sewa |
Publised
on : 20 June 2012, Time:
20:02 |
इन्वर्टर
लगाकर आपूर्ति करने के सरकार ने दिये
निर्देश
लखनऊ, 2० जून। (उप्रससे)। ताजमहल की
सुरक्षा के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति
नहीं किये जाने पर आज विधान सभा में बहुजन
समाज पार्टी ने सदन का बायकाट किया। जबकि
सदन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री शिवपाल
सिंह यादव ने बताया कि विद्युत आपूर्ति
सुचारु रखने के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था
करने के निर्देश दिये गए हैं। यह मामला
सदन में आज डा धर्मपाल सिंह ने तारांकित
प्रश्न के रूप में उठाया।
डा.सिंह ने पूछा था कि ताजमहल को चौबीस
घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश उच्चतम
न्यायालय द्वारा दिये गए हैं। क्या यह
आपूर्ति हो रही है। यदि नहीं हो रही है तो
क्या व्यवस्था की गई है। इसके उत्तर में
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सरकार ने 8 जून
को निर्देश दिये हैं कि ताजमहल के क्षेत्र
में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए।
उन्होंने बताया कि ग्रिड फेल होने पर कभी
कभी कटौती हो जाती है। इसके लिए प्रदेश
सरकार ने निर्देश दिये हैं कि पथकर की
धनराशि से इन्वर्टर ख्ररीदकर लगाए जाएं।
सरकार के जबाव से असंतुष्ट बसपा नेता और
नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य ने
अपने साथियों के साथ सदन से बहिर्गमन कर
दिया।
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|