U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

Home>News  

मंत्री की लूटी गई कार फतेहपुर में बरामद, तीन गिरफ्तार              

Publised on : 2011-03-06       Time 22:50 IST ,             Last update:  2011-03- 06 Time 22:50 IST 

रंजिश में दम्पति की हत्या

बरेली, 06 मार्च। (उप्रससे)। पुरानी रंजिश में एक महिला समेत चार लोगों ने दम्पति की हत्या कर दी। हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। मृतक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुभाष नगर के शांति विहार कालोनी निवासी सुरेश यादव व उसकी पत्नी देवयन्ती की बीती रात चार लोगों ने लाठी डण्डों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या में एक महिला भी शामिल थी। आरोप है कि मृतक एक वर्ष पूर्व हत्या में शामिल एक व्यक्ति की पत्नी को लेकर चला गया था।

मंत्री की लूटी गई कार फतेहपुर में बरामद, तीन गिरफ्तार              

फतेहपुर, 06 मार्च। (उप्रससे)। कानपुर से लूटी गई स्वास्थ्य मंत्री की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार लूटने के आरोप में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त लूटी गई कार का नम्बर बदल कर ले जा रहे थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोहना क्षेत्रान्तर्गत परसों रात्रि 01 बजे हुक्का रेस्टोरेन्ट के पास स्वास्थ्य मंत्री का ड्राईवर राकेश फोर्ड इंडीवर नंम्बर यूपी-78बीएच-9454 लेकर गया था। इसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर गाडी को लेकर भाग गये थे। घायल ड्राईवर राकेश को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात्रि में थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाल बत्ती लगी हुई गाडी आती दिखायी दी। पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुये गाडी छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा पीछा कर अभियुक्तों अनुज अग्रवाल, संजय सिंह व पवन तिवारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारों अभियुक्त इलाहाबाद के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल .22 बोर, 25 हजार 800 रूपये नकद, 80 सिक्के चांदी के, 02 सोने की चेन, 01 बिस्किट पीली धातु का, 03 बिस्किट चांदी के सोने का पानी चढा हुआ, 01 माला आर्टीफीशियल, 01 माला लाल कलर, 04 मोबाइल फोन व 01 लाल बत्ती लगी हुयी गाडी जिस पर नकली नम्बर प्लेट लगी हुयी यूपी-32सीएस-6666, इसका असली नम्बर यूपी-78बीएच-9454 है, बरामद हुई।

 

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET