U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>
  अवैध खनन रोकने गए एसपी को माफियाओं ने कुचल कर मारा
  मथुरा के मूल निवासी थे आईपीएस नरेन्द्र कुमार
Tags: IPS Officer Narendra Kumar, Resident of Mathura Uttar Pradesh, Education in AMU, Murena Madhya Pradesh,
Publised on : 08 March 2012, Time: 22:02 

मुरैना (मध्य प्रदेश) 8 मार्च। (यूपीएसएस)। Murena (Madhya Pradesh), 08 March 2012, (UPSS). पत्थर का अवैध खनन रोकने गए आईपीएस अधिकारी  नरेन्द्र कुमार (35) की आज इलाके में माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। युवा आईपीएस अधिकारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मधुरा जनपद के निवासी थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी भी आईपीएस हैं।

जानकारी के अनुसरा 2009 बैच के आईपीएस नरेन्द्र कुमार की पोस्टिंग हाल ही मे मुरैना जिले के बामौर इलाके में सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के पद पर हुई थी। आज उन्हें सूचना मिली कि माफिया लोग अवैध रूप से पत्थर का खनन करके टैक्ट्रर से पत्थर ले जा रहे हैं। वे जैसे ही मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर से पत्थर ले जा रहे माफियाओं ने बचकर भागने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पकड़ लिये जाने पर आईपीएस नरेन्द्र कुमार ने चालक से आगे ट्रैक्टर लेकर चलने को कहा। इसी दौरान चालक मनोज केशव सिंह ने जब ट्रैक्टर को एक पगडंडी की ओर मोड़ा तो नरेन्द्र कुमार आगे बढकर उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर आईपीएस नरेन्द्र कुमार के ऊपर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज हेतु ग्वालियर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजा है। गृहमंत्री ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मनोज केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खनन माफियाओं के हाथों आईपीएस अधिकारी के मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में तूफान आ गया है। विरोधियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरना शुरु कर दिया है। विरोधी दल मुख्यमंत्री और सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET