U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  अभिलेख लिए कब्जे में लेने से हडकंप
  Tags: Pratapgarh News
Publised on : 07 March 2014 Time: 20:24

प्रतापगढ़,07 मार्च।UP News  जनपद में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक कोतवाली पहुंचे एसपी के पीआरओ द्वारा अभिलेख कब्जे में लेने से कोतवाली में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे नगर कोतवाली में एसएसआइ एमपी त्रिपाठी कुछ कामकाज निपटा रहे थे। दफ्तर में मुंशी अभिलेखों को दुरुस्त करने में जुटे थे। जबकि कोतवाल लल्लन सिंह अपने आवास पर आराम कर रहे थे। तभी अचानक एसपी के पीआरओ संतोष दुबे हमराहियों के साथ कोतवाली पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पीआरओ ने फौरन 2013, 2014 की चार्जशीट, फाइनल रिपोर्ट और अपराध रजिस्टर प्रस्तुत करने को कहा। मुंशी ने यह बताया कि 2014 की चार्जशीट चिलबिला चैकी प्रभारी ले गए हैं। इस पर चिलबिला से जल्द से जल्द चार्जशीट एसपी के बंगले भिजवाने के लिए पीआरओ ने कहा। थोड़ी देर में चिलबिला चैकी प्रभारी केदारनाथ कुशवाहा
चार्जशीट लेकर पहुंच गए। इसके बाद सभी अभिलेख लेकर एक मुंशी के साथ पीआरओ एसपी के बंगले पर चले गए।

सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आन्दोलन जारी

प्रतापगढ़,07 मार्च। जनपद में जूबाए अध्यक्ष हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने चेताया कि शासन, प्रशासन, सांसद, विधायक उनकी अग्नि परीक्षा न लें। नहीं तो इसका जवाब बहुत जल्द मिलने वाला है।उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित जूनियर बार एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि अगर शासन प्रशासन राजदत्त मिश्र के हत्यारों की गिरफ्तारी व घटना की सीबीआइ जांच नहीं कराता है तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि शासन प्रशासन, विधायक, सांसद अधिवक्ताओं की अग्निपरीक्षा न लें। संजय पांडेय ने आंदोलन को पूरी तरह सफल बताया।संयुक्त मंत्री रवींद्र मिश्र ने संघर्ष को और तेज करने की बात कही। ललित नारायण मिश्र, हरिओम पांडेय, मकरंद शुक्ल, रजनीकांत मिश्र, रवीश मिश्र, अमरेश बहादुर सिंह ने कहा कि अगर घटना के खुलासे के लिए सड़क पर उतर कर मरना पड़े तो उन्हें गुरेज नहीं होगा। इस मौके पर संजय पांडेय, बजरंग प्रसाद गुप्ता, निर्भय प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, विजय बहादुर गुप्ता, राजेंद्र सिंह चैहान, राजेंद्र सिंह जरियारी, शिव प्रसाद तिवारी, मुकुट बिहारी पांडेय, शिशिर शुक्ला, केएन मिश्र, सुरेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET