U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

गीता हत्याकांड:गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल

Tags: Hapur, Geeta Murder Case
Publised on : 08 March 2014 Time: 20:33

UP Samachar Sewa हापुड़-8 मार्च जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव गौंदी निवासी महिला गीता हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह को पत्र सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे पत्र में मृतका गीता के पति सोहन पाल
ने बताया कि गत 26 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी गीता गांव में स्थित तालाब पर गयी थी। तभी उसका अपहरण कर लिया था। उसको बंधक बनाकर,बलात्कार कर धारदार हथियार से हत्या करके शव को इन्द्रगढ़ी रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया।
उन्होंने बताया कि गीता हत्याकांड में उसने सलीम को नामजद कराते चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर भूख हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार,मदन पाल,श्रीचन्द,राजेन्द्र कुमार,मुजम्मिल,अंकित,जोगेन्द्र सिंह,कुंवरपाल,अवधेश,सतीश,नितिल त्यागी,राजीव त्यागी,कपिल कुमार आदि उपस्थित थे।

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET