U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

यूपी उप चुनाव में सपा की जीत। बिलारी और जांगीपुर सीट बरकार रखीं
UTTAR PRADESH . UP BY ELECTION, SP WON BILARI AND JANGIPUR SEAT
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 19 May 2016,  Last updated Time 15:03

लखनऊ। यूपी मे दो विधान सभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वह अपनी दोनों सीटों को बरकरार रखने में कामयाब हुई है। सपा ने जांगीपुर और बिलारी दोनों सीटें जीत ली हैं। उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कुल मतों का पचास प्रतिशत प्राप्त किया है। जबकि भाजपा को 41.5 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस मात्र तीन प्रतिशत मतों पर सिमट कर रह गई। मुख्य मुकाबले में दोनों सीटों पर भाजपा ही रही। लेकिन, वह एक भी सीट जीत नहीं सकी।

बिलारी में सपा के मोहम्मद फहीम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सैनी को 7093 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी फहीम को 90464 और भाजपा के सुरेश सैनी को 83371 मत मिले। यहां से कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था कांग्रेस के शिशुपाल सिंह को 3670 मत मिले।

जबकि जांगीपुर में समाजवादी पार्टी की किश्मती देवी ने भाजपा के रमेश सिंह पप्पू को 22092 मतों से पराजित किया। यहां किश्मती देवी को 82316 मत मिले जबकि भाजपा के रमेश सिंह पप्पू को 60224 मत प्राप्त हुए। इस सीट से सुहेल देव भारतीय समजा पार्टी ने भी चुनाल लड़ा था। इसके प्रत्याशी दिनेश कुमार मौर्य को 8925 मत मिले। महत्वपूर्ण बात यह रही कि यहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी को कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश को 6852 मत मिले हैं।

 

 

 

Uttar Pradesh - Bilari
Result Declared
Candidate Party Votes
MOHD. FAEEM Samajwadi Party 90464
SURESH SAINI Bharatiya Janata Party 83371
SHISHU PAL SINGH Indian National Congress 3670
SHAHNAZ Independent 1046
BHAWAR SINGH CHAUHAN Garib Raj Party 780
SEEMA RANI Independent 659
RAHUL DEV Independent 633
WASEEM AHMAD Independent 393
RAM BHAROSE Independent 357
NEM SINGH JATAV Independent 348
RAJENDER Jan Shakti Dal 318
None of the Above None of the Above 1493
 
Uttar Pradesh - Jangipur
Result Declared
Candidate Party Votes
KISMATIYA Samajwadi Party 82316
RAMESH Bharatiya Janata Party 60224
DINESH KUMAR MAURYA Suheldev Bhartiya Samaj Party 8925
SHAILES Indian National Congress 6852
VIJAY Independent 1445
SATYADEV Independent 677
NANDLAL Independent 403
None of the Above None of the Above 1246
Last Updated at 15:34 On 19/05/2016  

 

 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET