U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

शिवपाल समेत चार मंत्री बर्खास्त
Tags:  Shivpal Singh Yadav, Akhilesh Yadav
Publised on : 23 October 2016,  Last updated Time 12:12

लखनऊ, 23 अक्टूबर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। समाजवादी पार्टी में बीते माह से शुरु हुई अन्तर्कलह गहरा गई है। इसी के चलते रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त कर  दिया है। उधर मंत्रियों को हटाए जाने से अखिलश समर्थकों ने उनके आवास पर समर्थन में जोरदारी नारेबाजी की और अमर सिंह के पोस्टर फाड़ डाले। शिवपाल समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे मंत्रिमण्डल में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं रह सकता है जोकि अमर सिंह से नजदीकी रखता हो। उन्होंने कहा कि जोभी अमर सिंह के नजदीक होगा बाहर जाएगा।

ज्ञातव्य है कि रविवार को पूर्वान्ह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रियों और विधायकों की बैठक आहूत की थी। इस बैठक में उन्होंने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, ओमप्रकाश सिंह और शादाबा फातिमा को बर्खास्त करने की घोषणा कर दी। अखिलेश की इस घोषणा से राजनीति में तूफान आ गया है। बर्खास्तगी की सूचना मिलते ही शिवपाल सिंह यादव सीधे अपने भाई और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आवास पर गए। उन्होंने सरकारी गाड़ी भी तत्काल वापस कर दी।
 

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET