U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Moradabad:किसान की हत्या कर तीन लाख लूटे
Tags: UP SAMACHAR
Publised on : 08 July  2012, Time:  19:37

मुरादाबाद, 8 जुलाई। (उ. प्र. समाचार सेवा)। जिले के थाना हजरतनगर गढी क्षेत्र  में मैंथा आयल बेच कर वापस आ रहे एक किसान की हत्या कर तीन लाख रूपये लूट लिये गए। जानकारी के अनुसार बिलारी के मोहल्ला बाजार निवासी टीटू व थाना कुन्दरकी के हरयाना निवासी हबीब मैंथा आयल बेच कर पिकप गाड़ी से वापस बिलारी जा रहे थे। हजरतनगर गढ़ी थाना अन्तर्गत मूढ़ा की मढैया के पास मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक करके पिकप को रुकवा लिया। बदमाशों ने चालक हबीब को गोली मारकर घायल कर लिया । इसी दौरान टीटू गाड़ी से उतर कर भाग गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी की सीट के नीचे रखे तीन लाख रूपये लूट कर भाग गए। घायल हबीब को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET