U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सिपाही की हत्या में वांछित बावरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on : 20 July  2012, Time:  20:24
 

राजधानी में की थी डाक्टर दम्पत्ति की हत्या
लखनऊ, २० जुलाई। सिपाही की हत्या समेत करीब एक दर्जन वारदातों में शामिल बावरिया गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के थाना भीरा अन्तर्गत जंगल में मुरादाबाद के थाना भोजपुर अन्तर्गत पीपलसाना का निवासी शातिर बदमाश फारमान काफी समय से बहराइच, पीलीभीत और लखीमपुर में सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम लगायी गई थी। कल इसे थानी भीरा के दरियाबाद तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया इसके कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर पचास हजार का इनाम घोषित है। यह गत वर्ष मुरादाबाद स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। गिरफ्तार बदमास लूटपाट के दौरान लाठी डंडों और सरियों से वार करके हत्या करता था। इसने मुजफ्फरनगर में सिपाही की हत्या कर उसकी मोटर साइकिल लूटी थी। इसके अलावा लखनऊ में कैंट क्षेत्र में सेवानिवृत्त डाक्टर दम्पत्ति की हत्या करके लूटपाट की थी। इसके अलावा उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जघंन्य वारदातें कर चुका है.

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET