हापुड़-22
जुलाई। Hapur नारी
दहेज उन्मूलन संस्था की मोहल्ला
राजीव विहार में आयोजित बैठक को
संबोधित करते हुए प्रदेश
अध्यक्ष अलका निम ने कहा कि खाप
पंचायतों का फरमान संकीर्ण सोच
है। खाप पंचायतों का यह फैसला
महिलाओं के अधिकारों का हनन है।
उन्होंने कहा कि यदि खाप
पंचायतें माहौल बदलना चाहती है।
तो पुरुषों को शराब पीना,जुआ
खेलना,गुटका आदि जैसी बुराईयां
समाज से खत्म कराये। महिलाओं की
आजादी पर पाबन्दी लगाना किसी भी
पंचायत का अधिकार नहीं है। समाज
मेें फैली बुराईयों पर रोक न
लगाये ,कि महिलाओं पर शिक्षित
समाज की महिलाएं जब पढऩे या
नौकरियों पर जाती है। तो उन्हें
अपने मोबाइल की बहुत आवश्यकता
होती है। खाप पंचायतों का यह
फरमान बेहद तुगलकी है। जिसे
महिलायें कभी सहन नहीं करेगी।
बैठक में उपस्थित सभी
महिला पदाधिकारियों ने ऐसी खाप
पंचायतों के फरमान के विरुद्घ
हमारी संस्था आंदोलन करेगी।इस
अवसर पर अरुणा निमेष,विमला
कश्यप,पिंकी
गहलौत,राजकुमारी,शकुन्तला,संगीता,सुनीता,ममता
कश्यप,सरोज भारती आदि उपस्थित
थे।