|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
यूपी: आठ जिलों के नाम बदले |
|
अमरोहा, हाथरस, हापुड़,शामली,कानपुर
देहात,संभल,अमेठी जिलों के नाम |
|
Tags: Amroha,
Hathras, Hapur, Shamli, Kanpur Dehat,
Bahejoi, Gauriganj, Kasganj |
|
News source: UP Samachar |
|
Publised
on : 23 July 2012, Time:
18:41 |
|
लखनऊ,
23 जुलाई। (उप्रससे)। प्रदेश
सरकार ने नवसृजित तीन जिलों समेत
आठ जिलों के नाम बदल दिये हैं। इन
जिलों के नाम फिर से पुराने शहरों
के नाम पर ही कर दिये गए हैं। जिन
जिलों के नाम बदले गए हैं उनमें
राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र
अमेठी का जिला शामिल है।
इसके अलावा प्रबुद्धनगर का नाम
बदल कर शामली, पंचशीलनगर का नाम
हापुड़, भीमनगर का नाम
संभल,
ज्योतिबाफुलेनगर का नाम अमरोहा,
महामायानगर का नाम हाथरस,
कांशीरामनगर का नाम कासगंज,
रमाबाईनगर का नाम बदल कर फिर से
कानपुर देहात कर दिया गया है।
छत्रपतिसाहूजी महाराज नगर का नाम
बदल कर
अमेठी कर दिया गया है।
इसी प्रकार मुरादाबाद से अलग करके
बनाये गए भीमनगर का नाम बदल कर
संभल या चंदौसी करने की मांग की
जा रही थी। किन्तु पूर्ववर्ती
सरकार ने दोनों जिलों के मध्य
बहजोई को जिला मुख्यालय घोषित कर
नाम करण भीमनगर किया था। अब सपा
सरकार ने
इसका नाम बदल कर संभल कर दिया है।
बसपा ने कहा नाम बदला निदंनीय: बहुजन समाज पार्टी ने जिलों के
नाम बदले जाने पर तीखी
प्रत्रिक्रिया व्यक्त की है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुश्री मायावती ने कहा है कि सपा
सरकार का यह कदम अत्यन्त दुखद और
निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिलों
के नाम उन महापुरुषों के नाम पर
रखे गए थे जिन्होंने देश तथा समाज
के अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान किया
था। इनके नाम पर बनाये गए जिलों
का नाम बदलना सपा सरकार की घटिया
मानसिकता का प्रतीक है।
|
|
|
|
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|