|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

करण्ट लगने से दम्पत्ति की मौत

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Sitapur News ,

Publised on : 2020:07:19       Time 18:55           Last  Update on  : 2020:07:19       Time 18:55   

सीतापुर, 19 जुलाई, 2020 ( उप्रससे )। जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र में घर में तार पर कपड़े फैलाते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों करंट लगने के बाद नीचे गिरकर तड़पने लगे। आननफानन में परिवार के लोग दंपती को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस के मुताबिक रामकोट थाना क्षेत्र के भंवर सारा गांव निवासी अरुण कुमार पांडे (32) बाथरूम से स्नान करने के बाद बाहर निकला और गीले कपड़े तार पर फैलाने लगा। इस दौरान तार पर करंट उतर आया। अरुण कुमार उसकी चपेट में आ गया। अरुण के चिल्लाने पर उसकी पत्नी सुषमा पांडेय (30) उसे बचाने दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई।दोनों मौके पर ही गिर गए। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से आननफानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रामकोट पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद मृतक के परिवारीजनों में शोक की लहर है। कोतवाल अरुण द्विवेदी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
 

News Source:  Alok Kumar Vajpayee /UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary:

"उम्भा कांड" की बरसी पर सोनभद्र जा रहे कांग्रेसी भदोही और मिर्जापुर में किए गए गिरफ्तार
ट्रक से कुचलकर मैकेनिक सहित दो की मौत
विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET