|
Lucknow,
03 April 2012, UP Web News.
मुख्यमंत्री के पद पर अखिलेश यादव के
आसीन होने के बाद फिर से पुरानी परंपराएं
लौट रही हैं। मुख्यमंत्री आवास और
कार्यालय के द्वार जनप्रतिनिधिनियों के
लिए खोल दिये गए हैं। अब प्रदेश के
जनप्रतिनिधि प्रत्येक मंगलवार को
मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर सकेंगे।
इसके लिए बाकायदा मुख्यमंत्री ने स्वयं
प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को
पत्र लिखा है। जनप्रतिनिधि प्रत्येक
मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
मुख्यंमंत्री के सरकारी आवास 5 कालीदास
मार्ग पर मिल सकते हैं।
|