|
Home>News |
|
स्वर्ण शताब्दी में
साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ |
|
मोदीनगर के आरोपी
व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में
गिरफ्तार |
|
Tags: Lucknow-New Delhi Swarn Shatabdi
express train no 12003. |
|
Publised on :
05 April 2012, Time: 23:44 |
|
Ghaziabad,
05 April 2012, UP News.
यात्रा
के लिए सबसे अधिक सुरक्षित और संभ्रांत
नागरिकों की ट्रेन समझी जाने वाली
स्वर्ण शताब्दी में बुधवार को लखनऊ की
साफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ नशे
में धुत मोदीनगर के दो व्यापारी युवकों
ने छेड़छाड़ की। युवकों ने युवती को
लखनऊ से गाजियाबाद तक रास्ते भर छेड़ा
और अश्लीलन टिप्पडियां की। नशे में धुत
दोनों युवकों ने युवती को होटल में चलकर
रात गुजारने जैसी बातें भी कह दीं। युवती
ने विरोध किया किन्तु वे लोग नहीं माने।
इतना ही नहीं युवती ने साथ के यात्रियों
से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने
उसकी बात नहीं सुनी और न ही कोई मदद की।
युवती लखनऊ से गाजियाबाद अपने भाई से
मिलने गई थी। बाद में गाजियाबाद स्टेशन
पर उसके भाई के पहुंचने पर जीआरपी की
मदद से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया
गया है। गिरफ्तार युवक मोदनगर में नमक
का कारोबार करते हैं।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम्
निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर युवती बुधवार
को लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी ट्रेन
नंबर 12003 के कोच नम्बर सी-1 की सीट
नंबर एक पर सवार हुई थी। युवती को
गाजियाबाद में अपने भाई से मिलने आना
था। इसी कोट की सीट नंबर दो और तीन पर
दो युवकों सचिन और रामअवतार निवासी
मोदीनगर का आरक्षण था। ये भी लखनऊ
से सवार हुए। इन दोनों युवकों ने ट्रेन
में सवार होते ही युवती के साथ छेड़छाड़
शुरु कर दी। कानपुर स्टेशन पर ट्रेन के
पहुंचने पर इन्होने शराब पी और युवती से
अश्लील बाते कहनी शुरु कर दीं। इनका
दुस्साहस इतना अधिक था कि उन्होंने युवती
से होटल में रात गुजारने तक की बात कह
दी। शराबी युवकी की हरकतों से आजिज आ
चुकी युवती ने अन्य यात्रियों से मदद
मागंी किन्तु किसी ने कोई मदद नहीं कीष
बाद में युवती ने अपने भाई को मोबाइल से
फोन किया तो वह यहां स्टेशन पर आ गया।
स्टेशन पर आने के बाद युवती के भाई ने
पूरा घटनाक्रम जीआरपी को बताया तो पुलिस
ने तत्काल ट्रेन रुकते ही युवकों
को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने दोनों
युवकों पर केस दर्ज करके उन्हें जेल भेज
दिया है।
|
|
|
|
|
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|