U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Lucknow के मलीहाबाद में डकैती,लाखों का माल ले गए बदमाश
Tags: Crime in Uttar Pradesh Capital
Publised on : 04 April 2014  Time 21:05
 

लखनऊ, 04 अप्रैल। राजधानी लखनऊ से सटे मलीहाबाद क्षेत्र के एक गांव में दर्जन भर हथियारबंद डकैतों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों रूपये के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट ले गये। डकैत मिनी ट्रक से आये थे और लूट का सारा सामान उसी पर लादकर ले गये।घटना मलीहाबाद थाना क्षेत्र के रहिमाबाद पुलिस चैकी से लगे हुए साहीखेड़ा गांव में गुरूवार देर रात की है, लेकिन पुलिस ने उसे आज दिन तक छिपाये रखा। मामले की जानकारी आज देर रात हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साहीखेड़ा गांव के रामषंकर लोधी के घर रात बारह बजे लगभग एक दर्जन डकैतों ने धावा बोला उस समय परिवार के अधिकतर सदस्य सो रहे थे। भुक्तभोगी परिवारवालों के अनुसार डकैतों ने सबसे पहले घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया फिर लगभग 45 मिनट तक लूटपाट की। इस दौरान वे करीब आठ तोला सोना और सवा किलो चांदी के गहने व अन्य सामान लूटे। बदमाषों ने घर में रखा हुआ चैबीस हजार नगद भी उठा ले गये। बदमाषों ने लूटपाट के दौरान घरवालों को मारा पीटा भी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा पुजीकृत कर लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी।

     
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET