U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय
Tags: Champat Rai, International General Secretary, Vishva Hindu Parishad, Cobra Post sting
Publised on : 04 April 2014  Time 20:51

Champatrai VHP General Secretaryनई दिल्ली, 4 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पतराय ने कहा कि समाचार पत्रों में आज कोबरा पोस्ट के नाम से प्रकाशित समाचार एक प्रायोजित, दुर्भावना से प्रेरित है, जिसके द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए मेरा चुनाव आयोग से आग्रह है कि इस विषय को वह अविलम्ब संज्ञान में ले और कार्यवाही करे।
    श्री चम्पतराय ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल एवं विश्व हिन्दू परिषद इस विषय पर लम्बे समय से कुछ नहीं बोल रहा है। समाचार पत्रों द्वारा किसी प्रकार के माध्यम से ऐसी खबर मतदान के ठीक पहले प्रकाशित कराना किसी भी प्रकार उचित नहीं है। चुनाव पूर्व ऐसे प्रायोजित समाचार निश्चित ही चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये प्रकाशित किये जा रहे है, जिससे चुनाव प्रभावित किया जा सके। लिब्राहन कमीशन एवं सी0बी0आई0 ने 18 वर्षों तक इस विषय की सघन जांच की, जिसमें ऐसे कोई भी निष्कर्ष सामने नहीं आये। जैसा कि एक पत्रकार के माध्यम से छपवाया जा रहा है, यह एक निंदनीय कृत्य है।श्री चम्पतराय ने कहा कि हिन्दुओं के विरूद्ध लिखना और उनकी सीधी-सादी बातों को अपने अनुसार तोड़-मोड़ कर स्ट्रिंग आपरेशन के नाम पर उसको प्रसारित करना, यह कुछ लोगों का धंधा बन गया। विश्व हिन्दू परिषद इसकी घोर निन्दा करता है और चुनाव आयोग से आग्रह करता है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे देश में शान्ति से चुनाव सम्पन्न हो सकें।

घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET