U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

हापुड़ में बाइक सवारों ने दिन दहाड़े महिला से चेन लूटी
Publised on : 20 April 2016,  Last updated Time 18:21
हापुड़-20 अप्रैल। रेलवे रोड स्थित पॉश कालोनी श्रीनगर में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने
महिला से सोने की चैन लूट ली। महिला द्वारा शोर मचाने पर बदमाश तमंचा
दिखाते हुए फरार हो गये। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना
पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने घटना की जानकारी
लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी
में कपड़ा व्यापारी श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ रहते है। बुधवार की
दोपहर उनकी पत्नी रचना गर्ग कालोनी में स्थित टेलर के पास अपना ब्लाउज
सिलने के लिए देने गयी थी। वहां से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो
बदमाशों ने उससे सोने की चैन लूट ली। चैन लूटते समय चैन में पड़ा सोने का
लाकेट जमीन पर गिर पड़ा।
लूट का विरोध करते हुए महिला रचना गर्ग ने शोर मचाया,तो बदमाशों ने तमंचा
दिखाकर शांत कर दिया,और वहां से फरार हो गये। शोर सुनकर मौके पर लोगों की
भीड़ एकत्र हो गयी।
सूचना पर कोतवाल राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने
पीडि़त महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि एक बदमाश ने
हेलमेंट पहन रखा था। पुलिस ने जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

बलात्कार में विफल होने पर महिला से 50 हजार लूटे
-रुपये वापिस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
हापुड़-20 अप्रैल थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर में दबंग द्वारा जबरन घर में
घुसकर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। असफल होने पर घर में रखी 50
हजार की नगदी लूटकर फरार हो गया। गांव में आयोजित पंचायत में आरोपी ने
पचास हजार रुपये वापिस करने की बात कही। अब रुपये मांगने पर आरोपी पीडि़त
महिलाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए अवैध सम्बंध बताकर उसे बदनाम
करने की कोशिश कर रहा है। पीडि़त महिला ने थाना देहात प्रभारी को पत्र
सौंपकर पैसे दिलाने व आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर निवासी महिला आरती पत्नी
रविपाल ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी करने के लिए अक्सर गांव से
बाहर रहता है। वह घर पर अकेली अपने सांस ससुर के साथ रहती है। गांव
ददायरा निवासी राम गोपाल पुत्र रामभूल गांव में आता जाता है।
उसने बताया कि गत 23 मार्च को दोपहर में वह घर पर अकेली थी,तभी राम
गोपाल जबरन घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। शोर
मचाने पर लोग उसके घर की आने लगे। जिन्हें देखकर आरोपी घर में रखी 50
हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना के सम्बंध में गांव में पंचायत हुई।
जिसमें आरोपी ने आरती को 50 हजार रुपये वापिस करने की बात कही।
पीडि़त महिला ने बताया कि काफी दिन बीतने के बाद राम गोपाल ने रुपये
वापिस नहीं दिये। गत 19 अपै्रल को राम गोपाल ने जबरन घर में घुसकर
बलात्कार का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों से आरोपी कहने
लगा,कि उसके महिला के साथ अवैध सम्बंध है। ऐसा कहकर वह महिला को बदनाम
करने की कोशिश कर रहा है।

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET