U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

विद्युत कनेक्शन लगा नहीं,भेजा चालीस हजार का बिल
Publised on : 20 April 2016,  Last updated Time 18:22
हापुड़-20 अप्रैल विद्युत विभाग आये दिन किसी न किसी कार्य करने को लेकर सुर्खियों के बना रहता है। इस बार विद्युत विभाग ने कनेक्शन लगाये बिना बुजुर्ग व्यक्ति का 40 हजार का बिल भेज दिया। जिसकी शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति को अधिशासी अभियंता ने अभद्र व्यवहार करते हुए कार्यालय से भगा दिया। जबकि बुजुर्ग व्यक्ति ने 13 वर्ष पूर्व विद्युत कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किया था। तभी से वह विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए विद्युत विभाग के चक्कर काट रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीडऩ करने पर पीडि़त के दो बेटों ने बच्चों सहित घर छोड़ दिया। अब पीडि़त ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या का समाधान करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव फकरपुर कबट्टा निवासी युनूस पुत्र रमजानी ने अपने परिवार के साथ रहता है। विद्युत कनेक्शन लगवाने के लिए विद्युत विभाग में वर्ष 2003 में आवेदन किया था। जिसके लिए उसने 1450 रुपये जमा भी किये थे। क्योंकि इस गांव के लिए विद्युत क्षेत्र हापुड़ लगता है। युनूस ने बताया कि वह विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए उसे स्वीकृति प्रदान कर दी। आरोप है,कि सुविधा शुल्क नहीं देने पर विभाग द्वारा आवेदनकर्ता के घर कनेक्शन नहीं लगाया गया। वह कनेक्शन लगाने के लिए बीते 13 वर्षों से विद्युत विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। कनेक्शन नहीं लगने व विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीडऩ के कारण दो बेटे बच्चों सहित गांव छोडक़र चले गये।
पीडि़त युनूस ने बताया कि विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए उसने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इतना होने के बावजूद भी विभाग द्वारा उसके घर 40 हजार रुपये का विद्युत बिल भेज दिया। जिसे देखकर उसे गहरा आघात लगा। गत दो अप्रैल को वह विद्युत बिल लेकर शिकायत करने अधिशासी अभियंता के पास पहुंचा,आरोप है उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से भगा दिया। बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में पीडि़त युनूस ने जिलाधिकारी अनिल ढींगड़ा को पत्र सौंपकर समस्या का समाधान करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है।
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET