U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

ग्रामोदय से भारत उदय’ अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चौपाल लगाई
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 24 April 2016,  Last updated Time 19:40
लखनऊ 24 अप्रैल 2016, ग्राम स्वराज अभियान के अन्र्तगत ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद के लोनी विकास खण्ड गनौली गांव में आज चैपाल लगाई। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अहम पहल ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूती तथा ग्रामोदय के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में गांव के लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गांवों को सड़क से जोड़ने, गांव को 24 घण्टे बिजली देने के संकल्प, गांव के लोगों को रोजगार के लिए मुद्रा बैंक, प्रत्येक गांव में 5 युवकों को रोेजगार, किसानों के लिए फसल बीमा योजना, सभी खेतो को पानी सिचाई योजना, यूरिया के ब्लैक को रोकने के लिए नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध कराने, प्रत्येक गांव सभा के विकास के लिए 80 लाख का बजट उपलब्ध कराने को लेकर गांव के लोगो से विस्तार से चर्चा की तथा ग्रामोदय को साकार करने के संकल्प लेने की अपील किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सतपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल ने गनौली में चैपाल लगाई। तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पंचायत दिवस के अवसर पर देश की 2 लाख 58 हजार ग्राम सभाओं के सम्बोधन को सुना।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भर में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और नेताओं ने गांव में चैपाल लगाई।प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गनौली गांव के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव के समृद्ध, विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा बुनियादी ढ़ाचा को मजबूत करने की प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्पना का साकार करने के लिए आपको उ0प्र0 सपा-बसपा तथा कांग्रेस से मुक्त करना होगा। अन्यथा गांवो के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मुक्तहस्त से दिये जा रहे हजारों करोड़ का फंड भ्रष्टाचारियो की तिजोरी में चला जायेगा। उन्होंने अपील किया कि गांव उदय के लिए आप 2017 में भाजपा के 265$ प्रदान करे।
देश के गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पंचायत चुनाव दिवस के अवसर पर वाराणसी जनपद के सिसवां गांव में ग्रामोदय के संकल्प को पूरा करने के लिए गांव के लोगों से चर्चा की तथा अपील किया कि ग्रामोदय से भारत उदय के मोदी सरकार सुसंकल्प को साकार करने के लिए आप सब आगे आये और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्यवन सुनिश्चित कर अपने गांव को विकसित समृद्धि व सशक्त बनाये।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर जी ने अलीगढ़ जनपद के टप्पल में ग्रामोदय से भारत उदय के अभियान को सफल बनाने के लिए गांव व लोगों से केन्द्र सरकार की फसल बीमा योजना, ग्राम सभाओं के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये धन तथा सिचाई योजनाआंे के लिए भारत सरकार के सकंल्प को पूरा करने के लिए आगे आने की अपील की।
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती जी ने झांसी में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के प्रवास में चैपाल लगाई तथा लोगों से अपील की कि बुन्देलखण्ड के लोगों की समस्या का निदान 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है और केन्द्र सरकार बुन्देलखण्ड के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए पूरी तरह प्रतिवद्ध व कृत्य संकल्प है।
ग्रामोदय से भारत उदय तथा पंचायत दिवस के अवसर भारत सरकार के मंत्री श्री कलराज मिश्र ने देवरिया के भदौली बुर्जुग गांव के लोगों के साथ ग्रामोदय योजना तथा केन्द्र सरकार द्वारा इस दिशा में किये जा रहे अभूत पूर्व प्रयास की चर्चा करते हुए इसे साकार करने के लिए 2017 कमल को स्थापित किये जाने की अपील की।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेटी के शुकुल बाजार के मकईसपुर ग्राम में चैपाल लगाकर गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार ने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रामोदय से भारत उदय अभियान को सफल बनाने के लिए केन्द्र सरकार के योजनाओं का लाभ लेकर समृद्धि भारत को साकार करे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 दिनेश शर्मा ने लखनऊ के गनेशपुर रहमानपुर में ग्रामोदय के लिए मोदी सरकार के सुसंकल्प को पूरा करने तथा स्थानीय निकाय और जिला पंचायतों के अधिकारों पर कब्जा जमाये बेठी प्रदेश केे भ्रष्टाचारी सपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लेने की बात कही।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत मेें, संतोष गंगवार बरेली के लावाखेदा जबेदा-जबेदी, बिजामऊ, मनोज सिन्हा वाराणसी के बीसंपुर, जनरल बीके सिंह हापुड़ के सपनावत, डा0 महेश शर्मा गौमतबुद्ध नगर के रोही, रामशंकर कठेरिया आगरा के रेहनकला, संजीव बालियान मथुरा-वंृदावन के हाशानंद गौशाला, सांध्वी निरजंन ज्योति फतेहपुर के रेवाड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह वाराणसी के ऊचगांव, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा के गानेशरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह मिर्जापुर, सूर्य प्रताप शाही देवरिया के भतीया सरकारी, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी सीतापुर जनपद के पटना गांव में, राष्ट्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह इलाहाबाद के कौड़ीहार में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक बागपत, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बेती, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर बुलंदशहर, उपनेता सतीश महाना जालौन, प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल बांदा, प्रकाश शर्मा कन्नौज, सरिता भदौरिया औरैया, आशा रानी कबीर महोबा के सहरमगढ़ी, वीरेन्द्र तिवारी बनीखरसौल, दया शंकर सिंह जमुहा, अशोक कटारिया बाराबंकी के सरायबुधैडी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक जफरपुर, प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश के प्रमुख सभी नेताओं ने ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के अन्र्तगत पंचायत दिवस के अवसर पर गांव में चैपाल लगाई। प्रदेश संगठन की तरफ से श्री अशोक कटारिया संयोजक के तौर पर तथा संजय राय सह संयोजक के रूप में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम (14 अप्रैल से 24 अप्रैल) का समन्वय किया।
 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET