U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
किसान सभा रिटेल में एफडीआई के खिलाफ
Tags:  

Publised on : 09  December  2011       Time 12: 26    

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। अखिल भारतीय किसान सभा ने खुदरा  व्यापार में विदेशी   पूंजी  निवेश का सख्त विरोध किया है। सभा ने आरोप लगाया। कि हमारे  देश में आने वाली कंपनियों उनके  देश में छायी मंदी के कारण भारत में आना चाहती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सभा की  एक बैठक करनाल रोड स्थित  का. धर्मवीर सिंह के निवास  पर  आयोजित की गयी। बैठक को संबोंािधत करते हुए धर्मवीर ंसिंह ने कहा कि जो मुनाफाखोर कंपनियां हमारे  देश में आना चाहती  है वे सब विकसित देशों  सें आ रही है जहां आर्थिक मंदी बुरी तरह छा गयी है। वहां जनता सडकों पर उतर  आयी है और सत्ता बदलने की नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने की मांग कर रही है। उन्होंने  कहा कि इन  खरीदकर जनता को महंगे से महंगे  दामों पर बेचा और मजदूरों को कम  से कम मजदूरी दी। इस प्रकार उत्पादक, उपभोक्ता और  मजदूरो को जमकर लूटा। दुकानों में माल धरा रह गया जिससे ग्राहक नहीं मिले अत कारोबार मंदा हो गया, कारखाने ठप्प हो गए मजदूरों की बडे पैमाने पर छंटनी हुई, बेरोजगारी और गरीबी बंढी  बैठक की अध्यक्षता करते हुए का. जयदेव  सिंह ने कहा कि देश के सभी प्रमुख निकायों एवं प्रतिष्ठानों को विदेशी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। इस तरह देश दिन पर दिन आर्थिक गुलामी के गर्त में धंसता जा रहा है। इसका इलाज तो जनता को समय रहते  खोजना होगा। बैठक में सलेकचंद, सुखीराम, महेन्द्र सिंह मलिक, जयकुमार आदि भी मौजूद रहे।

आबंटित पट्टों पर एक साल बाद भी कब्जे नहीं मिले

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। ग्रामीणों को पट्टे आबंटित होने के सरकारी दावे खोखले साबित हो गहे हैं। गांव में निवास करने वाले गरीबों और अनुसूचित जातियों के लोगों को आबंटित पट्टों पर एक साल बाद भी कब्जे नहीं मिले हैें। जिला प्रशासन पट्टों पर कब्जों की फर्जी रिपोर्ठ शासन को भेजकर वाहबाही लूट रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद केथाना थानाभवन  क्षेत्र के गांव रसीदगढ निवासी सुरजन, रीटा पासों, ओमवती, करेशना, बिशनी आदि ने एसडीएम शामली से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उक्त लोगों को आबादी हेतु 90-90 वर्ग गज के भूमि पट्टे 25 नवम्बर 2010 को आंवंटित किए  गए थे लेकिन उन्हें  आज तक उक्त पट्टों पर कब्जा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि इदस संबंध में उन्होंने पहले भी  शिकायत की थी लेकिन ग्राम प्रधान ने फर्जी अंगूठे लगाकर फैसला होना लिखवा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।

मंदबुद्दि भाई को बंधक बनाकर करोड़ों की प्रापर्टी बेची

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। भाई के मंदबुध्दि होने का लाभ उठाते हुए प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर उसकी करोड़ों रु पये की ामीन को कोड़ियों में बेच दिया। भाई को मात्र दस हाार रु पये देकर टरका दिया और भूमि का बैनामा होने तक उसको पिछले एक महीने से नशीले पदार्थों के सहारे बंधक बनाकर रिश्तेदारी में ही रखा। पत्नी द्वारा उसके अपहरण की तहरीर पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदबुध्दि युवक को उसकी रिश्तेदारी से बरामद कर लिया और पूरे षडयंत्र का खुलसा करते हुए पुलिस ने युवक के सास-ससुर  पत्नी को थाने बुलवाया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के  थाना झिंझाना क्षेत्र के  गांव कमालपुर निवासी जगबीर सिंह पुत्र भगवान सिंह मंदबुध्दि है, जिसके नाम 32 बीघा जमीन है। उसके सगे भाई राजकुमार ने गांव आमवाली निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर मुकेश पुत्र सुक्रमपाल के साथ मिलकर उक्त भूमि को मात्र दस लाख रु पये में प्रताप, प्रह्लाद कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के नाम 9 नवंबर को एग्रीमेंट कर दिया था और 12 दिसंबर को बैनामा होना था। तभी से ही इन लोगों ने जगबीर का अपहरण कर नशीले पदार्थों का सेवन कराते हुए गांव ऊदपुर में अपनी रिश्तेदारों के यहां बंधक बनाकर रखा हुआ था। पत्नी अन्नू द्वारा पति की काफी तलाश करने पर भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो 3 दिन पूर्व अन्नू ने पति ने गुमशुदगी थाना झिंझाना में दर्ज करा दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत रात्रि जगबीर को उसकी मौसी के यहां से बरामद कर लिया और उसके सास-ससुर-पत्नी को इसकी सूचना दी। सूचना पर उक्त लोग थाने पहुंचे। युवक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति के नाम गांव में 32 बीघा काफी कीमती भूमि है। जिसके लालच में ही इन लोगों ने मेरे पति से कागाातों पर फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाकर ामीन को किसी ओर के नाम करा दिया था। जमीन की लिखा-पढ़ी होने के बाद मेरे पति को मात्र दस हजार रु पये दिये थे और 9 लाख नब्बे हाार रु पये आमवाली निवासी मुकेश प्रॉपर्टी डीलर के खाते में जमा हैं। थानाध्यक्ष रतेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि उक्त जमीन की कीमत करोड़ों रु पये हैं, मंदबुध्दि का फायदा उठाते हुए इसके भाई ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर ये दस लाख रु पये में नाला निवासी प्रताप व प्रह्लाद को बेच दी थी। उसमें से उक्त युवक को मात्र दस हजार रु पये ही मिले थे जो बाद में आरोपी के भाई ने ही उससे बहला-फुसला कर ले लिये थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जोयगा, उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

भूमि अधिग्रहण पर आपत्तियों के लिए किसानों को बुलाकर अफसर गायब

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। शामली नगर के बाहर प्रस्तावित बाईपास के संबंध में प्रशासन  द्वारा जारी नोटिसों पर आपत्ति दाखित करने पहुंचे प्रभावित लोगों ने सक्षम अधिकारी के मौजूद न होने पर  प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में दिल्ली-शामली- सहारनपुर फोरलेन स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए शामली नगर से बाहर एक बाईपास का निर्माण प्रस्वावित  है। उक्त बाईपास के बनाने के लिए पांच गांवों के किसानों की जमीनों के अधिग्रहण का भी प्रस्ताव  है। बाईपास  के निर्माण की जद में आने वाले भूमि मालिकों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए है।  उक्त नोटिस मिलने  से प्रभावित होने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। और कुछ लोग तो न्यायालय की शरण में जाने की  भ्ीा तैयारी में है।  दूसरी ओर  प्रभावित भूमि  मालिक बुधवार  को प्रबुद्धनगर कलेक्टे्रेट पहुंचकर अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से  आपत्तियां दाखिल करने पहुंचे लेकिन उनकी आपत्तियां प्राप्त करने के लिए वहां किसी सक्षम अधिकारी या कर्मचारी के मौजूद न होने से उनमें आक्रोश फैल गया। भूमि मालिको ने प्रशसन  के नारेबाजी करते हुए आरोप लगया कि जिलाधिकारी द्वारा भी आपत्तियां दाखिल करने और प्राप्त  आपत्तियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया था। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन ने भी प्रभावित किसानों के हित में आंदोलन छोडने  की चेतावनी दी है। कलेक्टे्रेट  पर प्रदर्शन करने वालों में राकेश कौशिक, संजय कुमार, जीवन किशोर, संजीव , सुभाष चंद, कंवरपाल, संतोष पाल, राकेश ,नीरज, योगेन्द्र, रविन्द्र नरेन्द्र, ऋषिपाल सिंह, विनोद , प्रमोद शामिल  है।

शादी में आयी भांजी ने उड़ाये लाखों के जेवर और नकदी

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। विवाह समारोह में आयी एक युवती ने अपने साथियों कीह मदद से मामा के घर से लाखों रूपये के सोने, चांदी के जेवरात व करीब पचास हजार रूपये कीह नकदी साफ की दी। घटना के संबंध में थाना बाबरी में अमानत मं खयानत का मामला दर्ज करया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के  बाबरी थानांतर्गत गांव गोगवान जलालपुर निवासी संजय सिंह पुत्र अनूप सिंह  के पुत्र का विवाह समारोह था जिसमें  भाग लेने के लिए काफी संख्या मं रिश्तेदार और मित्र आए हुए थे। इसी दौरान संजय सिंह के घर से उसकी भांजी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौका पाकर करीब 20 तोले सोने के जेवरात और पचास हजार रूपये की नकदी साफ कर दी तथा पानी पीने के बहाने फरार हो गयी। काफी खोजबीन के बावजूद उक्त चारों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के संबंध में संजय सिंह ने थाना  बाबरी में कुमारी स्वाति पुत्री गुलाब सिंह निवासी बिलासपुर जनपद यमुनानगर  हरियाणा, विनीत पुत्र मुकेश निवासी किशनपुर थाना बडगांव, गोविन्द व राजेश के खिलाफ अमानत में खयानत के तहत आईपीसी की धारा 406 में मामला पंजीक्रत कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खेत के बीच से चकरोड निकालने वाले लेखपाल को ग्रामीणाेंं ने दौड़ाया

शामली (प्रबुध्दनगर), 09 दिसम्बर। (उप्रससे)। ामीन की पैमाइश को लेखपाल ने जबर्दस्ती खेत के बीच से चकरोड़ निकालकर बची भूमि को दूसरे किसान को बोने को दे दिया। जिसका पट्टेदार ने विरोध करते हुए दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे-फावड़े आदि चले। जिसमें दोनों पक्षों के कईं लोग घायल हो गये। स्थिति को बदली देखकर लेखपाल मौके से भाग खडा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के  थाना झिंझाना क्षेत्र केगांव रोहटन निवासी रूकमा, आलिम, यासीन, फौू को लगभग 30 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान ने 4-4 बीघा पट्टे की भूमि आवंटित की थी। जिस पर ये लोग खेती-बाड़ी कर अपना-गुजर बसर रहे थे। रूकमे के खेत के बराबर में बुड़ीना कलां निवासी मास्टर नाम व्यक्ति की 9 बीघा ामीन थी। जिसको उसने रोहटन के हाशिम को बेचकर उसका बैनामा  उसी के नाम कर दिया था। रूकमदीन आदि पट्टेदाराें का आरोप है कि गत दिवस पटवारी ने आकर जबर्दस्ती हमारी भूमि के बीच से चकरोड़ निकालकर हमारी ामीन को हाशिम के खाते से जोड़ दी थी। हमारे ये कहने पर कि हमारी ामीन को पूरी करो। जिस पर लेखपाल ने उनको हड़काते हुए वहां से भगा दिया। पट्टेदारों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने हाशिम आदि से सांठ-गांठ कर हमारी भूमि को उनकी भूमि में जोड़ दिया है, चकरोड क़ा मामला तीस वर्षों से आज तक तो नहीं उठा। लेखपाल ने आज ही चकरोड़ क्यों निकलाई? पीड़ितों ने बताय कि लेखपाल पुलिस को साथ लेकर आया था। इस बारे में थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने बताया कि थाने से पैमाइश के लिए कोई पुलिस नहीं गई और न ही लेखपाल ने पैमाइश के बारे में कोई बात की।

दूसरी ओर लेखपाल अमरीश का कहना है कि मैंने वहां पर कोई पैमाइश नहीं की, मैंने तो सिर्फ चकरोड़ ही निकलवाई है। अगर पीड़ितों को अपनी ामीन की पैमाइश करानी है तो नियमानुसार दरख्वास्त दें, उनकी ामीन की पैमाइश भी कराई जायेगी। पीड़ितों ने ािलाधिकारी प्रबुध्दनगर को इसकी शिकायत करने का मन बनाया है।

 

News source:   

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET