विपक्ष नोट बंदी पर जनता को गुमराह कर रहा
है- मोदी |
Tags: Kanpur, BJP
Parivartan Rally, PM Narendra Modi
कानपुर से श्रीधर अग्निहोत्री |
Publised on : Last
Updated on: 19 December 2016 , Time
17:40 |
कानपुर
19 दिसम्बर
( उप्रससे)| प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
ने आज नोट बंदी पर जनता को गुमराह करने
का् कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कि यही
विपक्ष के नेता आईटी क्षेत्र में विकास की
उपलब्धि के लिए खुद का ढिढोरा पीटते थे वही
अब मोबाइल से कैशलेस भुगतान की आलोचना कर
रहे हैं। मोदी ने कहा कि जनता ने बैंको
में कतार लगाकर विश्व में एक कीर्तिमान
बनाया है।
मोदी आज यहाँ कानपुर में परिवर्तन यात्रा
के दौरान एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नौजवानो में ऊर्जा है बस
मौके की तलाश है। आने वाले दिनों में जिस
देश के पास युआ शक्ति है वह दुनिया को अपनी
ताकत दिखा सकता है । भारत में वह शक्ति
है। जिसमे विकास की शक्ति है, वह देश भारत
है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की
ही ताकत थी जिसने केंद्र को स्थिर सरकार
दी। यह पहली सरकार है जो देश के कमजोर
वर्ग को सरकार है। इसीलिए हम देश का
भ्रष्ट्राचार का ख़त्म करना चाहते है और
विपक्ष संसद नहीं चलने दी।संसद की गरिमा
को राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की
गरिमा गिराई।संसद पहले भी ठप हुई लेकिन
पहली बार बेईमानो को बचने के लिए संसद ठप
हुई। मोदी ने कहा कि काले कारोबार के काले
धन ने गरीबो का हक़ छीनने का का काम किया।
विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब
परिवर्तन का समय है। उसमे यूपी भी शामिल
है जहां गुंडागर्दी का बोलबाला है इसके
लिए परिवर्तन की जरूरत है।
मोदी ने कस्ले धन की मूहिम को आगे बढ़ने के
लिए चुनाव आयोग की भी सराहना की और कहा कि
हमारी सरकार चुनाव में काले धन के दुरपयोग
को रोकने का मन बनाया था साथ ही लोकसभा और
विधान सभा चुनाव साथ कराने का बिचार था।पर
संसद नहीं चल सकी। उन्होंने आग्रह किया कि
आयोग इसके लिए राजनीतिक दलो के साथ समन्वय
बनाकर इसे आगे बढ़ाये।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के
कार्यकाल में कभी चंदे का हिसाब तक नहीं
दिया।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार खत्म होने
के कारण ही गरीबों के घर में गैस का चूल्हा
पहुँच रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र ने
किसानो की मदद के लिए ही धनराशि उपलब्ध
कराई है। यूरिया के दुरपयोग को रोका है।
नोट बंदी पर उन्होंने कहा कि जो देश के
लोगों ने जो कष्ट झेला है वह देश के लिए
झेला है।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|