|
|
मिशन
272 के लिए लक्ष्मीबाई का रूप धारण करें
महिलायें-विजया किशोर |
|
Tags: BJP Mahila Morcha, Vijya kishore
Rahetkar, Rahmi Dhar Sood |
|
Publised on : 09 February 2014
Time: 22:09 |
|
लखनऊ,
09 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा
की राश्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी
विजया किशोर राहेटकर ने कहा कि देश की
हालत किसी से छुपी नहीं है। महगाई और
भ्रष्टाचार यूपीए की 10 वर्षों की उपलब्धि
है। इसलिए मिशन 272 को सफल बनाने के लिए
महिला मोर्चा को रानी लक्ष्मीबाई का रूप
धारण करना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीब के
साथ न होकर गरीबी के साथ है। अब तो नौबत
गला कटने तक की आ गई है। गला कटने से पहले
देशवासी नरेंद्र मोदी को सत्ता सौपना चाहते
है। महिलाओं में सहनशक्ति अधिक होती है
परन्तु अब यूपीए एवं सपा सरकार के विरुद्ध
महिला मोर्चा निर्णायक संघर्ष करेगीद्य एक
नोट - एक वोट अभियान के तहत महिलाओं ने भी
इसमें भाग लिया। वह रविवार को महिला मोर्चा
की बैठक को संबोधित कर रही थी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा
रश्मि धर सूद ने कहा कि अटल के सपने को
पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में पचास
से साठ सीटें जीतना आवश्यक है, क्योंकि
दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है।
2014 हम सब से दूर नहीं है लेकिंन महिला
मोर्चा को नमो-नमो का मंत्र घर-घर तक
पहुचाना है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
नरेंद्र मोदी ही दिला सकते है क्योंकि
भाजापा ने ही महिलाओं को 33 प्रतिशत
आरक्षण दिलवाया है। बैठक को सम्बोधित करते
हुए राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय
उपाध्यक्षा सयुंक्ता भाटिया ने कहा कि सपा
और यूपीए सरकार में महिलायें सबसे ज्यादा
त्रस्त हैं। भारत में नरेंद्र मोदी की लहर
चल रही है, अटल एवं भाजपा शासित राज्यों
में जनता खुशहाल है और वंहा पर चैतरफा
विकास हो रहा है।प्रदेश अध्यक्षा कमलावती
सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मोर्चे
की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्या
एवं क्षेत्रीय अध्यक्षा एवं महामंत्री
उपस्थित थीं |
|
|
|
|
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|